फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lover's killed Girlfriend house

प्यार की ऐसी खौफनाक सजा कि सुनकर रूह कांप जाएगी

Fri, 04 Apr 2014 12:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Apr 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
lover's killed Girlfriend house

किसी को प्यार करने की ऐसी खौफनाक सजा भी मिल सकती है क्या? लेकिन यूपी के इलाहाबाद में ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


महबूबा के इश्क में डूबे एक और युवक को मौत की नींद सुला दिया गया। घटना मऊआइमा इलाके के वाजिदपुर गांव की है जहां अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचे युवक को लोगों ने पीटकर मार डाला।

पुलिस को पता चला है कि प्रेमिका के घरवालों ने ही उसकी हत्या कर दी। बेरहमी से पीटने के बाद उसका गला भी घोंटा गया। गांव वालों से खबर पाकर पहुंची मऊआइमा पुलिस युवक के शव को थाने उठा ले गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवक अपनी प्रेमिका को नया मोबाइल फोन और सिमकार्ड देने आया था तभी पकड़ा गया।

मोबाइल देने गया तो घरवालों ने मौत के घाट उतारा

lover's killed Girlfriend house

राजू भारतीय (25) थरवई में सारंगापुर गांव निवासी कुट्टू भारतीय का बेटा था। चार भाइयों में बड़ा राजू डीजे बैंड के लिए काम करता था। मऊआइमा इलाके के वाजिदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती थी।

दोस्त के घर आते-जाते राजू का परिचय उसकी बहन से हो गया जो बीए की छात्रा है। फिर राजू इस छात्रा से कॉलेज के रास्ते में मिलने-जुलने लगा।

उनके बीच प्यार हो गया। वे मोबाइल फोन पर भी बतियाने लगे। छात्रा के घरवालों को उनके इश्क की भनक लगी तो वे भड़क उठे। उनकी मुलाकात और बातचीत रोकने के लिए पहरा लगा दिया। छात्रा का अकेले कॉलेज जाना और घर से निकलना भी बंद कर दिया गया।

प्रेमिका से बात नहीं हो पाने से परेशान था राजू

lover's killed Girlfriend house

प्यार पर पाबंदी लगी तो 20 रोज पहले यह प्रेमी जोड़ा घर से बगावत कर भाग गया था। उन दोनों को प्रेमिका के घरवालों ने ही गाजीपुर में पकड़ा था।

राजू को मारपीटकर चेतावनी दी गई थी कि आइंदा उसने मिलने की कोशिश की तो मार दिया जाएगा। मगर इश्क में डूबे राजू ने परवाह नहीं की। प्रेमिका से बात नहीं हो पाने से परेशान राजू उसे मोबाइल और सिम देने के लिए बेकरार था।

पता चला है कि वह बुधवार शाम को भी प्रेमिका से मिलकर मोबाइल फोन देने के लिए वाजिदपुर गया था मगर मुलाकात नही हों सकी थी।

लोगों ने उसे गांव में देखा था। शक तो यह है कि वह रात में भी गांव के बाहर टिका रहा। बृहस्पतिवार दोपहर वह प्रेमिका के घर की ओर गया तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

विज्ञापन

पीटने के बाद गला दबाकर की गई हत्या

lover's killed Girlfriend house

इस बीच किसी ने पुलिस को फोन से खबर भी दी कि एक लड़के को पीटा जा रहा है, लेकिन उसने गांव नहीं बताया। पुलिस भटकती रही। शाम को मऊआइमा पुलिस को सूचना मिली कि वाजिदपुर गांव के बाहर किसी युवक की लाश पड़ी है।

पुलिस पहुंची तो लोगों से बातचीत में जानकारी मिली कि वह थरवई में सारंगापुर का राजू भारतीय है। उसके कपड़ों की तलाशी में पांच सिम और एक नया मोबाइल फोन मिला। राजू के गले पर कसाव के निशान थे।
 
इससे पुलिस का अनुमान है कि पीटने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ के बाद शव को थाने ले जाकर सील किया। रात तक राजू के घरवाले थाने नहीं पहुंचे थे।

15 दिन में आशिकी में हुआ दूसरा कत्ल

lover's killed Girlfriend house

15 दिन के भीतर जिले में प्रेमिका के घरवालों द्वारा प्रेमी की हत्या की यह दूसरी वारदात है। होली पर नैनी के महेवा में भी एक युवक को प्रेमिका के घर में घुसने पर मौत के घाट उतार दिया गया था।

उस घटना में पुलिस ने युवती के पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

अब मऊआइमा के वाजिदपुर में राजू को प्रेमिका के घर के बाहर कत्ल कर दिया गया। वैसे पिछले बरसों में गंगापार इलाके में प्रेमी जोड़ों और खासतौर से प्रेमियों की हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

सोरांव इलाके में तो प्रेमी-प्रेमिका को घर के भीतर एक साथ जिंदा जला दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed