फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lover kidnaps girlfriend and her mother in uttar pradesh

पागल प्रेमी ने दिन-दहाडे़ किया मां-बेटी का अपहरण

Wed, 15 Jan 2014 12:19 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 15 Jan 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
lover kidnaps girlfriend and her mother in uttar pradesh

एक युवक ने जीजा और एक अन्य व्यक्ति की मदद से अपनी प्रेमिका और उसकी मां को दिन दहाड़े अगवा कर लिया। कुछ दूरी पर उसने लड़की की मां को गाड़ी से उतार दिया और प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


लड़की की मां ने तत्काल पुलिस वालों से मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


'नाबालिग नौकरानी के गुप्तांग में डालते थे मिर्ची'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है।

मां को गाडी़ से उतारा, लड़की अगवा
युवती थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 19 वर्षीय इस युवती को एक हफ्ता पहले कुत्ते ने काट लिया था। इंजेक्शन लगवाने के लिए मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे वह अपनी मां के साथ तिलहर सीएचसी पहुंची।

डॉक्टर नहीं मिला तो वापस गांव जाने के लिए तिलहर के बिरियागंज चौराहे पर सवारी गाड़ी का इंतजार करने लगी। इस दौरान उनके पास सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी रुकी। मां-बेटी खैरपुर चौराहे तक जाने के लिए उसमें सवार हो गईं।

मकान मालकिन ने छात्रा को बंद किया, लुट गई इज्जत

जब चालक ने खैरपुर चौराहे पर गाड़ी नहीं रोकी तो युवती की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तीन किलोमीटर आगे जलालाबाद रोड पर गाड़ी सवार युवकों ने मां को धक्का देकर उतार दिया और खुद युवती को लेकर जलालाबाद की ओर भाग गए।


गिरफ्तारी
युवती की मां ने खैरपुर चौराहे पर आकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों को अपहरण की सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। इस बीच दरोगा आरके सरोज ने पीछा करके गाड़ी रुकवा ली। उन्होंने गाड़ी में सवार युवती और दोनों युवकों से पूछताछ की।

पहले तो युवकों ने नाम-पते गलत बताकर पुलिस को गुमराह करना चाहा, मगर सख्ती पर पूरी बात कबूल कर ली। पकड़े गए युवकों में बदायूं का अजीत कुमार और गांव मीरपुर का शाकिर शामिल है। तीसरा संजू निगोही शाहजहांपुर के गांव ढकिया बराह का रहने वाला है।

संजू का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह अजीत का साला है। वह रास्ते में ही कहीं उतर गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed