फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lover died in up

प्रेमी को पिटता देख फांसी पर झूली प्रेमिका

Wed, 26 Feb 2014 11:05 PM IST
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
lover died in up

पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बड़ौत का गुराना रोड बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक मासूम सी प्रेम कहानी के बड़े ही दर्दनाक अंत का गवाह बना।

विज्ञापन


यहां पहले प्रेमिका से मिलने आए रिश्ते में भाई लगने वाले उसके प्रेमी को बड़ी बेरहमी से पीटा गया और फिर अपनी आंखों के सामने अपने प्रेमी का यह हाल देखकर प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

नाबाल‌िग थी लड़की

lover died in up

इस त्रासद घटना की रिपोर्ट प्रेमी बताए गए बरवाला गांव के युवक राहुल के खिलाफ दर्ज कराई गई है। 15 वर्षीय लड़की के पिता का कहना है कि वह अपने दो दोस्तों के साथ छेड़छाड़ करने आया था।

इसी से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी भी मामला प्रेम-प्रसंग का बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

र‌िश्ते में दूर की बहन थी लड़की

lover died in up

सीओ बड़ौत घनश्याम सिंह का कहना है कि अभी तक यही जानकारी मिली है कि राहुल का लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह दूर के रिश्ते में उसकी बहन लगती है। लड़की ने ही उसे फोन करके बुलाया था।

वह अपने साथी वासिद और एक अन्य के साथ मिलने के लिए पहुंचा था। वहां इन्हें देख लिया गया। दोस्त तो भाग निकले, लेकिन राहुल लड़की के परिजनों के हत्थे चढ़ गया। उसे बुरी तरह पीटा गया।

विज्ञापन

प्रेमी ग‌िरफ्तार

lover died in up

जब लड़की को लगा कि वह मर जाएगा, तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। जैसे ही वे लोग राहुल को लेकर थाना की तरफ गए, लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी।

इस मामले में रिपोर्ट लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई है। इसी आधार पर राहुल को गिरफ्तार किया गया है। एसपी जितेंद्र शाही का भी यही कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का ही लग रहा है। लड़के पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed