फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lover couple who fled away from home got married at police station in up

घर से भागे प्रेमी जोड़े का पुलिस ने कराया थाने में ब्याह

Tue, 07 Jul 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद) Updated Tue, 07 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
lover couple who fled away from home got married at police station in up

इलाहाबाद के मेजा में इश्क के नाम पर प्रेमिका के साथ फरेब करने वाले युवक के जेल जाने की नौबत आई तो वह शादी के लिए राजी हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को दोनों परिवार के लोगों और पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की मेजा थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी करा दी गई। पुलिसवालों में भी मिठाई बांटी गई।

यमुनापार में मेजा इलाके के लखन का पूरा गांव के गुड्डू और मिर्जापुर में गैपुरा इलाके के दुगौली गांव में रहने वाली सरला (नाम काल्पनिक) के बीच करीब साल भर से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


वे दोनों मोबाइल पर बात करते और अक्सर मौका पाकर मिलते। पिछले महीने गुड्डू अपनी प्रेमिका को घर से लेकर चला गया। चार रोज पहले उसने सरला को उसके घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों ने बांटी मिठाई

lover couple who fled away from home got married at police station in up

समाज में बदनामी के चलते सरला के परिजनों ने गुड्डू पर शादी का दबाव बनाया। मगर उसने साफ मना कर दिया। ऐसे में थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने गुड्डू की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया।

चौतरफा घेरा कसा तो गुड्डू और उसके परिवार के लोगों ने विवाह के लिए हामी भर दी। सोमवार को दोनों परिवार के लोग गुड्डू और सरला के साथ मेजा थाने में जुटे।

वहां आपस में गिले-शिकवे दूर करने के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का ब्याह करा दिया गया। शादी की कुछ रस्म और सात फेरे लेकर सरला और गुड्डू हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। फिर पुलिसवालों और आपस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed