{"_id":"35f0b90bd37c50a581c8da4f37217c8c","slug":"love-with-facebook-chat-now-seeks-security-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक प्रेम के बाद शादी, अब पुलिस से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक प्रेम के बाद शादी, अब पुलिस से मांगी सुरक्षा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 29 Oct 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है कि उसे जान का खतरा है। पुलिस ने महिला की सुरक्षा के लिए दो महिला सिपाही तैनात कर दी है। तीन महीने पहले ही फेसबुक से दोनों की दोस्ती हुई थी और इसके एक महीने बाद उन्होंने शादी कर भी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुंबई में एक युवती की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई थी। करीब एक महीने तक हर रोज कई-कई घंटे फेसबुक पर चैटिंग होती रही। एक महीने बाद दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। लड़के और लड़की के परिवार वाले इस शादी का विरोध कर रहे थे। विरोध को देखते हुए दोनों मुंबई को छोड़कर ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-वन सेक्टर में आकर रहने लगे। शादी के ठीक दो महीने बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को युवती सूरजपुर कोतवाली पहुंची और बयान दिया कि उसे उसी के पति से जान का खतरा है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन