रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी, पांच साल तक लुटती रही आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स की एक नर्स ने देवबंद के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। नर्स ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को कोतवाली पहुंची नर्स ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह नई दिल्ली के एम्स में नर्स के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व वह नोएडा में सर्विस करती थी। अचानक एक दिन उसके मोबाइल पर एक युवक की कॉल आई जिसे उसने रॉन्ग नंबर कहकर फोन काट दिया।
उसके बाद युवक लगातार उसके पास फोन करता रहा। जिस कारण उससे फोन पर बातें शुरू हो गई और दोस्ती भी हो गई। बाद में वह दिल्ली के एम्स में नौकरी करनी लगी और उसने उक्त युवक को भी दिल्ली में ही बुला लिया जो उसके साथ रहने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसके साथ संबंध स्थापित किए।
प्रेमी के बुलाने पर युवती पहुंची उसके घर
3 जून को युवक के बुलावे पर वह सहारनपुर पहुंची जहां से वह उसे एक गांव में स्थित अपने घर ले गया और परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने उसे युवक से शादी कराने का आश्वास दिया।
दो दिन बाद युवक उसे दिल्ली छोड़ने के लिए गया और अचानक वहां से लापता हो गया। तभी से वह उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा।
जब वह 15 जून को युवक के संबंध में जानकारी करने उसके घर पहुंची तो उसके परिजनों ने घर के भीतर घुसने नहीं दिया। नर्स ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।