फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   love story of eunuch in hathras

देखिए, युवक के किन्नर प्रेमी का ड्रामा

Sat, 21 Jun 2014 02:00 PM IST
मुकेश बाबू शर्मा/अमर उजाला, हाथरस
मुकेश बाबू शर्मा/अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 21 Jun 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
love story of eunuch in hathras

यूपी में हाथरस के सहपऊ में एक किन्नर और एक युवक के बीच की प्रेम कहानी अंत में कस्बे की कोतवाली पर आकर ठहर गई है। किन्नर अपने प्रेमी युवक से शादी करने पर अड़ा है लेकिन युवक के परिजन किन्नर की मान मनुहार में लगे हैं कि कुछ दिन बाद युवक की शादी होने वाली है, उसे हो जाने दे।

विज्ञापन


दिलजले किन्नर ने युवक की होने वाली ससुराल में भी चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने अपनी लड़की की शादी उसके प्रेमी से की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। शुक्रवार को किन्नर और युवक कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ कस्बे की सैकड़ों की संख्या में तमाशबीन भीड़ भी थी।
विज्ञापन


हर कोई इस प्रेम कहानी का 'द एंड' जानना चाहता था। किन्नर ने पुलिस से साफ कह दिया है कि वह मरते दम तक वह इस लड़के को नहीं छोड़ सकता। अब पुलिस पशोपेश में है कि इस अजब प्रेम की गजब कहानी में क्या फैसला करे, क्या कार्रवाई करे?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने अजीबोगरीब स्थिति

love story of eunuch in hathras

फीरोजाबाद के किन्नर की बहन की सुसराल सहपऊ कस्बे के एक मोहल्ला में है। अक्सर वह अपनी बहन के पास आता रहता है। किन्नर का दिल बहन के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर आ गया। काफी दिनों तक इसी तरह चलता रहा। इस बीच युवक भी किन्नर से मेलजोल का आनंद लेता रहा। इनके संबंधों का राज उस समय खुला, जब उस युवक की सुसराल वाले आ धमके और शादी नहीं करने की बात करने लगे।

7 जुलाई को युवक की शादी होनी तय है। वह किन्नर नवयुवक की होने वाली सुसराल में गया और धमकी दे आया कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। उसने उस लड़के के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। पुलिस के सामने भी अजीब स्थित बनी हुई है। किन्नर अब लड़के के परिवारीजनों पर मारपीट का आरोप भी लगा रहा था।

पुलिस की भी अजीब स्थिति बनी हुई है, सवाल यह है कि आखिर उसके साथ क्या किया जाय? इधर लड़के का भविष्य है उधर किन्नर मानने के लिए तैयार नहीं है। लड़के का परिवार और कस्बे के कुछ सम्मानीय लोग अब उस किन्नर के मान मनौव्वल में लगे हैं। किन्नर को बताया जा रहा है कि युवक और उसके संबंधों का कोई भविष्य नहीं है। यह किसी के हित में नहीं है। कस्बे के लोगों की निगाहें इस फिल्म के द एंड पर लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed