लव, सेक्स, MMS और गैंगरेप की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम जाल में फंसा कर एक युवती के साथ प्रेमी और उसके साथियों ने गैंग रेप किया। पीड़िता ने शिकायत की तो थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बदले मामले की लीपापोती में जुट गई।
सभी चारों युवकों का शांतिभंग में चालान कर मामले को निपटा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
घटना झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहा गंज निवासी एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से घर से गायब हो रहे रुपयों के कारण परेशान चल रहा था।
फंसाकर बना ली ती अश्लील क्लीपिंग
दो दिन पूर्व उसने निगरानी शुरू की तो पता चला कि पुत्री ही रुपये चुरा रही है।
पूछताछ में युवती ने बताया कि मुहल्ले के एक युवक ने उसे प्रेम प्रसंग में फंसाकर अश्लील क्लीपिंग बना ली और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
युवक ने अपने चार दोस्तों को भी क्लीपिंग दे दी है। वह भी उसका आर्थिक व शारीरिक शोषण कर रहे हैं।
उसने यह भी बताया कि मंगलवार की रात युवक ने उसे एक हजार रुपये लेकर अपने घर बुलाया।
पुलिस जुट गई मामले की लीपापोती में
घर पहुंचते ही युवक ने एक कमरे में उसे बंद कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद अपने साथियों के साथ उसके साथ बलात्कार किया।
पुत्री के साथ हुए गैंगरेप की जानकारी मिलने पर पिता बुधवार को पीड़ित पुत्री को लेकर सीपरी बाजार थाना पहुंचा और शिकायत की।
पुलिस ने जानकारी लेने के बाद उसे थाने से चलता कर दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया था, मगर शांतिभंग में चालान कर उन्हें छोड़ दिया।
इस मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस कुछ कहने से इंकार कर रही है। उधर, बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।