फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   love marriage and crime

क्या से क्या हो गया तेरी आशिकी में

Wed, 12 Mar 2014 01:49 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
love marriage and crime

आशिकी में पड़कर इंसान क्या से क्या हो जाता है। वह अच्छा-खासा कमा रहा था, लेकिन उसको आशिकी में पड़कर की भारी कीमत चुकानी पड़ी।

विज्ञापन


मामला यूपी के हाथरस जिले का है। वहां एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने न केवल जमकर मारा-पीटा, बल्कि उसका मुंह काला कर गांव में घुमाया और सिर भी मुंडवा दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

घरवालों ने धोखे से बुलाया और...

love marriage and crime

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर का एक युवक बिजली की फिटिंग का काम करता है। वह तीन-चार माह पहले निकट के गांव रम नगला में एक घर में बिजली की फिटिंग करने गया था।

इसी दौरान उसका दिल इस घर की एक लड़की पर आ गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों घर से भाग गए। उसके बाद इन दोनों ने शादी भी कर ली और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

पूरी प्लानिंग के तहत इस लड़की के परिजन यह कहकर उसे अपने साथ गांव ले गए कि अब उन्हें यह रिश्ता मंजूर है और कोई विवाद नहीं है। लड़की अपने परिजनों के पास ही रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी गंभीर हालत में अस्पलात में भर्ती

love marriage and crime

वहीं, इस युवक को झांसे में देकर लड़की के परिजनों ने बुला लिया। वहां इन लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। उसका मुंह काला कर दिया और सिर मुंडवा दिया।

बाद में पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पलात में भर्ती कराया। इस मामले पर एसओ हाथरस गेट अनूप भारतीय का कहना है कि मामले में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई कर रही है। दोषी प्रेमिका के परिजनों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा।

पढ़े ये कहानीः पति-पत्नी और 'वो'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed