फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Love Marriage After Cheating

लव मैरेज के बाद लड़की को मिला धोखा

Thu, 10 Apr 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Love Marriage After Cheating

लव मैरेज के बाद एक लड़की को ऐसा धोखा मिला कि अब उसे समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें?

विज्ञापन


दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान शहर के एक युवक के, साथ में काम करने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गए।

दोनों ने एक साल पहले प्रेम-विवाह कर लिया। सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि अचानक एक दिन प्रेमी दिल्ली से धोखा देकर गायब हो गया।

युवती परेशान होकर उसे ढुढ़ने लगी। जब वह उसके मूल घर गई तो असलियत पता चली। उसके घर वाले उससे मिलने नहीं दे रहे है। शहर में प्रेमी की तलाश में इधर से उधर भटक रही है।

युवती द्वारा दी गई तहरीर पर जब कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो युवती ने एसपी से गुहार लगाई।

आर्य समाज मंदिर में की थी शादी

Love Marriage After Cheating

देवरिया की रहने वाली ज्योति गुप्ता दिल्ली में एक कंपनी में व्यवसायिक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

इसी कंपनी में शहर की आनंदपुरम् कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुप्ता बतौर एक्जीक्यूटिव पद पर नौकरी कर रहे थे।

जुलाई 2012 में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने 13 मई 2013 में गौतम बुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

इसके बाद दोनों दिल्ली में कालका जी स्थित किराए के मकान में एक साथ रहने लगे। ज्योति का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही राहुल उसके साथ मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी और उसके घरवालों मांग रहे 15 लाख

Love Marriage After Cheating

जब ज्योति को पता लगा कि राहुल ने अपने परिवार वालों को बिना बताए उससे शादी की है तो उसने शाहजहांपुर आने का दबाव बनाया।

इसके बाद राहुल उसे लेकर अपने घर आया। राहुल के परिवार वालों ने शादी के प्रमाण-पत्र देखने के बाद भी उसे बहू मानने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार की शादी नहीं मानते। उन्होंने ज्योति से कहा कि अपने मां-बाप को लेकर आओ तभी हिसाब से शादी होगी।

उन्होंने दहेज में 15 लाख रुपये की भी मांग की। इसके बाद वह दोबारा राहुल के साथ ही दिल्ली चली आई। राहुल ने दिल्ली में फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

दो बार धोखे से करवाया गर्भपात

Love Marriage After Cheating

इस दौरान उसके दो बार गर्भ ठहरा, लेकिन राहुल ने दोनों बार धोखे से दवाई खिलाकर गर्भ गिरवा दिया।

आरोप है कि सात अप्रैल 2014 को राहुल उसे ऑफिस छोड़कर वापस कमरे पर चला गया।

यहां से राहुल, ज्योति के सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, एटीएम, जेवर और चेक बुक लेकर लापता हो गया। उसने राहुल को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

अगले दिन राहुल का फोन आया, उसने बताया कि वह अपने घर शाहजहांपुर आया हुआ है, अगर मुझसे सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करनी है तो 15 लाख रुपये लेकर यहां आ जाओ।

इसके बाद ज्योति दिल्ली से मंगलवार की रात शाहजहांपुर अपनी ससुराल पहुंची। ज्योति के मुताबिक ससुराल वाले राहुल से मिलने नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed