फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   love jihad in a college, objectionable things found in car

यूपी: कॉलेज में लव जिहाद, मिला आपत्तिजनक सामान

Thu, 01 Jan 2015 12:26 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
love jihad in a college, objectionable things found in car

मेरठ में गंगानगर स्थित एक कॉलेज में एक छात्रा को लेकर छात्र गुटों में बवाल हो गया। एक छात्र हथियारों से लैस 35 युवकों को साथ लेकर कॉलेज पहुंच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों से लव जिहाद और धर्म परिवर्तन संबंधित पत्र बरामद होने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार कॉलेज में एक छात्रा को लेकर छात्र अशरफ अब्बास और विशाल में मारपीट हो गई थी। अशरफ मंगलवार दोपहर 35 युवकों के साथ कॉलेज पहुंचा। युवकों के हाथ में तमंचे, बंदूक, राइफल, चाकू और हॉकी डंडे थे। युवकों ने कॉलेज में छात्र विशाल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


हथियार से लैस युवकों को देखकर एक छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। गंगानगर चौकी इंचार्ज ओमवीर गुप्ता समेत पांच पुलिसकर्मियों को लेकर कालेज पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मिला आपत्तिजनक सामान

love jihad in a college, objectionable things found in car

पुलिस ने कॉलेज में घेराबंदी कर अशरफ अब्बास, शाह अब्बास, फैजान (तीनों सगे भाई) निवासी खिर्वा जलालपुर सरधना, अंकुर कुमार निवासी हेवा छपरौली, संजीव कुमार निवासी घाट परतापुर, ब्रह्मपाल निवासी शास्त्रीनगर, हिमांशु निवासी आई ब्लॉक गंगानगर, गौरव शर्मा और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाइसेंसी राइफल, दो तमंचे, चाकू और 2.50 लाख रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने फरार युवकों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी है। एसओ इंचौली तेज सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए नौ युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की घेराबंदी होते ही एक आरोपी ने कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का मोबाइल नंबर पुलिस को बताया और उनसे फोन पर बातचीत करने को कहा। चौकी इंचार्ज ने इंकार किया और सभी आरोपियों को थाने भेज दिया। आरोपियों की पैरवी में सपा के कई कार्यकर्ता थाने भी पहुंचे। इतना ही नहीं कई सपा नेताओं ने आरोपियों के पक्ष में पुलिस अधिकारियों से थानाध्यक्ष को फोन कराए।

गाड़ी पर सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर

love jihad in a college, objectionable things found in car

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की सफारी गाड़ी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो लगा था। पुलिस ने फोटो के बारे में पूछा तो आरोपी शाह अब्बास ने खुद को सपा में किसी क्षेत्र का जिला सचिव होना बताया।

एक आरोपी ने पुलिस से छुड़ाने की बात कहकर लाखों रुपये की डिमांड भी रखी, लेकिन पुलिस ने उसकी डिमांड स्वीकार नहीं की। इस दौरान एक भाजपा नेता अपने कार्यकर्ता को लेकर पहुंचे थे।

आरोपियों की गाड़ी से लव जिहाद और धर्म परिवर्तन कराने से संबंधित लेटर भी बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉलेज में कुछ छात्र दूसरे समुदाय की छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करने की बात करते हैं। लेटर में आतंकी इंडियन मुजाहिद्दीन और अन्य आतंकी संगठनों के बारे में भी चर्चा की गई है।

मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने लेटर के बारे में आरोपियों से पूछताछ की है। छात्रों को बाहरी युवक अपना टारगेट बनाते हैं। कालेज के बाहर बुलाकर छात्रों से धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के बारे में बातचीत करते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इसको साजिशन लेटर मानकर चल रही है। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed