फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Love Jihad: fake nikahnama and Gangrep

लव जेहाद: फर्जी निकाहनामा और गैंगरेप

Sun, 31 Aug 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 31 Aug 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
Love Jihad: fake nikahnama and Gangrep

यूपी के बागपत से एक गांव की लड़की के अपहरण के केस में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एक तो पीड़ित नाबालिग निकली है। दूसरे उसने बताया उसे महीने भर तक लोनी में बंधक बनाया। तीसरे दूसरे समुदाय के अपहरण के आरोपियों ने पुलिस के पास लड़की के साथ निकाह का जो प्रमाणपत्र भेजा, वह फर्जी निकला।

विज्ञापन


लड़की ने गैंगरेप का भी आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को लड़की का मेडिकल कराया और शनिवार को सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराए। दोघट क्षेत्र के एक गांव से लड़की 26 जुलाई को लापता हुई। पांच अगस्त को लड़की के परिजनों ने लोनी (गाजियाबाद) के दूसरे समुदाय के युवक सोनू और उसके भाई साजिद के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


लड़की का परिवार मवी कलां में एक भट्ठे पर कार्य करने गया था। वहीं सोनू और साजिद भी कार्य करने पहुंचे थे। वहीं से लड़की का दिन दहाड़े अपहरण हुआ। मामले ने तूल तब पकड़ा जब 20 अगस्त को आरोपियों ने डाक से थाने में एक निकाहनामा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लड़की का नाम बदलकर लिखा। इससे ऐसे लगा कि जैसे उसका धर्म परिवर्तन कराया हो। उसकी उम्र 19 साल बताई। 22 अगस्त को गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर लड़की को बरामद करने की मांग की तो पुलिस हरकत में आई।

'मुझे लात-घूंसों से पीटा'

Love Jihad: fake nikahnama and Gangrep

27 अगस्त को भड़ल मोड़ से सोनू को गिरफ्तार कर लड़की बरामद की। सोनू को अपहरण के आरोप में 28 को जेल भेजा। लड़की का शनिवार को कोर्ट में बयान कराया। इससे पहले उसका मेडिकल कराया। जांच अधिकारी ने बताया जांच में निकाहनामा फर्जी निकला।

लड़की ने बताया उसका निकाह नहीं हुआ। सोनू से निकाहनामा के बारे में पूछा तो उसने चुप्पी साध ली। यदि मेडिकल में रेप की पुष्टि होती है तो एफआईआर में धारा 376 बढ़ाई जाएगी।

कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद लड़की को परिजनों को सुपुर्द किया। उसने मीडिया को बताया आरोपियों ने अपहरण कर उसे कार में डाला था। इसके बाद उसे बेहोशी की दवा दी। उसे यह भी नहीं पता कि उसे कहां ले जाया गया। एक माह में तीन-चार बार जगह बदली। उसे हर जगह एक कमरे में बंद कर रखा।

वह अपने घर जाने को कहती तो उसे लात घूंसों से पीटा जाता था। सोनू और साजिद ने उसके साथ रेप भी किया। वह अपने मां-बाप के साथ रहना चाहती है। सोनू ने उससे निकाह करने को कहा तो उसने विरोध किया। उसे नहीं पता कि उसने निकाहनामा कैसे और कहां से तैयार कराया। वह उसके साथ निकाह की सपने में भी नहीं सोच सकती। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed