फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   love jihad case in sonipat

लव जेहाद: धर्म परिवर्तन, गैंगरेप और तलाक

Tue, 26 Aug 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 26 Aug 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
love jihad case in sonipat

उसका जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन करवाया गया। निकाह के बाद उसने एक लड़के को जन्म दिया। अभी लड़का मुश्किल से चार माह का हुआ था कि मनीष ने उसका अपनी बहन के जेठ के साथ जबरदस्ती निकाह करवा दिया।

विज्ञापन


इसका विरोध करने पर मनीष और उसके परिजनों ने उसे सहारनपुर ले जाकर छोड़ दिया। संजना ने आरोप लगाया है कि इन डेढ़ साल के दौरान मनीष के साथ-साथ उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


फिलहाल युवती की शिकायत आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मनीष उर्फ मुन्ना और उसके भाई नुर हसन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ की रहने वाली है संजना

love jihad case in sonipat

संजना (काल्पनिक नाम) उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ की रहने वाली है। जब वह एक साल की थी तो उसकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद से वह सोनीपत के एक गांव में अपनी बुआ के पास आ गई थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले भी वह गांव से लापता हो गई थी।

इसकी शिकायत दिल्ली में उसके चाचा ने दर्ज करवाई थी, हालांकि बाद में शिकायत में खारिज कर दी गई। गत 13 अगस्त को संजना गांव में ही अनिल उर्फ पप्पू के पास आ पहुंची। अनिल ने इस बारे में संजना के परिजनों को बताया तो सारी सच्चाई सामने आई।

परिजनों ने इस मामले में 20 अगस्त को एक शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपी। यहां से 21 अगस्त को परिजन थाना सदर में पहुंचे। उस समय भी मामला दर्ज नहीं किया गया। सोमवार को विभिन्न संगठनों के दबाव के बाद दुष्कर्म और बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कर लिया है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मुन्ना और उसके भाई नुर हसन निवासी बंदेपुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

दोस्तों से उसका रेप करवाया

love jihad case in sonipat
पिछले कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे ‘लव जेहाद’ का एक मामला सोनीपत में भी सामने आया है। यहां एक मुसलिम युवक ने एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उससे निकाह किया फिर अपने दोस्तों से उसका रेप करवाया और तलाक देकर उसका निकाह किसी और लड़की से करवा दिया।

यह सनसनीखेज घटना सोनीपत थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की एक युवती संजना (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि वह मनीष उर्फ मुन्ना के फार्म में काम करती थी। इसी दौरान मनीष उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

मनीष उसे बहादुरगढ़ की एक मस्जिद में ले गया, जहां उसके साथ निकाह कर लिया। संजना ने बताया कि उस समय उसे मालूम हुआ कि मनीष मुसलमान है, शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है। बकौल संजना उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed