{"_id":"ef8155faf7234bdf0bdc5709536674e2","slug":"lorry-driver-and-cleaner-raped-up-woman-in-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर ट्रक में दो दिन तक किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
महिला को अगवा कर ट्रक में दो दिन तक किया गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश की एक महिला से एक ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने दो दिन तक गैंगरेप किया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उस महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला बेला गांव में बेहोशी की हालत में मिली। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
शर्मा ने बताया कि होश में आने पर महिला ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने दो दिन पूर्व उसे गोरखपुर जिले के जातेपुर उत्तरी धर्मशाला गांव के निकट से जबरन ट्रक में बैठा लिया था।
विज्ञापन
महिला ने ट्रक ड्राइवर और उसके क्लीनर पर दो दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।