फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman thrown out of moving train after robbery in MP

लूट के बाद महिला को ट्रेन से नीचे फेंका

Thu, 08 Jan 2015 04:06 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of moving train after robbery in MP

ज्ञानगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह वाराणसी से पुणे जा रही महिला के साथ दो बदमाशों ने ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पास लूटपाट की और विरोध करने पर उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन


महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजनों के आने पर उसे वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के हवदासीपुर निवासी पिंकी देवी (35) पत्नी अनिल सिंह बुधवार को ज्ञानगंगा एक्सप्रेस से अपने पति अनिल के यहां पुणे जा रही थी। जहां उसके पति अहमदनगर में फोर्स में तैनात हैं। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन खड़ी हुई तो वह पर्स लेकर बाथरूम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेसिन में हाथ मुंह धो रही थी कि दो शातिर उसका पर्स छीनने लगे। इस दौरान विरोध करने पर शातिरों ने पर्स छीनते हुए महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन जाने पर घायल पड़ी महिला को देखकर लोगों ने जीआरपी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल महिला के अनुसार पर्स में 35 हजार नकद और कीमती गहने भी थे, जिसे उचक्के लेकर चलते बने।

ऋषिकेश-बांदीकुई ट्रेन के कोच पर हमला

Woman thrown out of moving train after robbery in MP

ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के कोच पर रायसी में हथियारबंद युवकों ने हमला बोलकर यात्रियों के साथ मारपीट की। सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने महिलाओं को भी बुरी तरह से पीटा। नजीबाबाद स्टेशन पर घायलों ने जीआरपी एवं आरपीएफ को घटना की जानकारी दी।

ऋषिकेश से बांदीकुई जा रही पैसेंजर ट्रेन के कोच संख्या 19017 में कलियर शरीफ से फिरोजाबाद जा रहे अधिकांश जायरीन सवार थे। लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ आए दो युवकों का सीट पर बैठने को लेकर उनसे विवाद हो गया।

आरोप है कि लक्सर से रायसी आ रहे दोनों युवकों एवं महिला ने अपने गांव में विवाद होने की सूचना दे दी। जैसे ही ट्रेन रायसी रेलवे स्टेशन पहुंची, तभी कोच में करीब डेढ़ दर्जन युवक लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लेकर चढ़ गए। युवकों ने महिलाओं सहित यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। पूरे कोच में चीख पुकार मच गई।

ट्रेन के गार्ड ने नजीबाबाद स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही जीआरपी प्रभारी विकास कुमार, आरपीएफ प्रभारी नारायण सिंह ने पुलिस बल के साथ कोच में पहुंचकर यात्रियों से घटना की जानकारी ली।

यात्रियों ने किया हंगामा, रोकी ट्रेन

Woman thrown out of moving train after robbery in MP

हमले में घायल फिरोजाबाद निवासी अकरम खां, इशरत, रुकैय्या, सहारनपुर निवासी फरहत सहित बड़ी संख्या में यात्रियों ने हथियारबंद हमलावरों द्वारा महिलाओं सहित कोच के अनेक यात्रियों को बुरी तरह पीटने की जानकारी दी।

जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा कार्रवाई के लिए तहरीर देने के लिए काफी जोर देने के बावजूद घायल अकरम सहित यात्री फिरोजाबाद में कार्रवाई की तहरीर देने की बात कहकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान लगभग 20 मिनट ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन खड़ी रही।

हमले में घायल फिरोजाबाद के अकरम खां, सहारनपुर की फरहत व अन्य यात्रियों का आरोप था कि सीट को लेकर हुए विवाद में शुरूआती मारपीट की सूचना लक्सर स्टेशन पर जीआरपी को दी गई थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। यात्रियों का आरोप था कि रायसी स्टेशन पर मारपीट कर भागते समय एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया, लेकिन उसे भी छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed