{"_id":"eb7186aabe074e53570fa8bdfb22f551","slug":"loot-of-ten-and-half-lacs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंजाब नेशनल बैंक में 10 लाख की लूट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: पंजाब नेशनल बैंक में 10 लाख की लूट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में पंजाब नेशनल बैंक की खेड़ामुगल स्थित शाखा में आज दिन दहाडे़ साढे 10 लाख की डकैती हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार बदमाश बैंक पर धावा बोलकर नगदी लूट कर फरार हो गए। बैंक के बाहर तैनात गार्डों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी बुरी तरह घायल कर के वे भाग निकले।
सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर बल ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
इस दौरान घटनास्थल पर डीआईजी रेंज सहारनपुर भी मौजूद थे। अपराधियों की शिनाख्त बैंक में मौजूद सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी।