फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   loot in jewellery shop

तमंचा देखकर उसने अपना सब कुछ सौंप दिया

Wed, 11 Feb 2015 11:35 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
loot in jewellery shop

मुरादाबाद में बेखौफ लुटेरों ने गुरुवार सुबह कटघर के संजय नगर में एक सर्राफ की दुकान में घुसकर दुस्साहसिक अंदाज में गन प्वाइंट पर 350 ग्राम सोना और साठ हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे सुबह करीब पौने दस बजे सर्राफ के दुकान खोलते ही ग्राहक बनकर पहुंचे थे। लुटेरों का एक साथी दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट किए खड़ा था।

विज्ञापन


लुटेरे ने सर्राफ की कनपटी पर तमंचा सटाकर जेवर और रुपयों से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी लुटेरों के पीछे दौड़े तो लुटेरों ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


संभल रोड पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जिले में ताबड़तोड़ हो रही वारदातों से व्यापारी दहशतजदा हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

loot in jewellery shop

गोविंद नगर में गली नंबर पांच निवासी शिव कुमार रस्तोगी की संभल रोड पर रहमत नगर गली नंबर एक के पास संजय नगर में जय श्री बालाजी शिव ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। उससे कुछ दूरी पर उनके बेटे राहुल की भी ज्वैलरी की दुकान है।

गुरुवार को शिवप्रकाश रस्तोगी ने दुकान खोलकर साफ सफाई ही कर रहे थे कि एक युवक पहुंचा और कहा कि उसके परिवार की महिलाएं गहने खरीदने आ रही हैं। ज्वैलर्स ने उसे दुकान में ही पड़ी कुर्सी पर बैठने को कहा और खुद पूजा करने लगे।

इतने में युवक ने काउंटर पर रखे ज्वैलरी के बैग को उठा लिया इसके बाद वो तमंचा लहराते हुए तेजी से बाहर आया और पहले से स्टार्ट बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ संभल रोड पर आरटीओ आफिस की दिशा में भाग निकला। एसएसपी लव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर पुलिस को सर्च आपरेशन चलाने के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed