फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   loot in gram pradhan's home in moradabad

यूपी: बच्चों के गुल्लक भी लूट ले गए बदमाश

Thu, 15 Jan 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगतपुर (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, भगतपुर (मुरादाबाद) Updated Thu, 15 Jan 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
loot in gram pradhan's home in moradabad

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टाहमदन में प्रधान के घर मंगलवार की रात हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया और परिजनों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारने की धमकी देकर नगदी, जेवर, बर्तन, कपड़े, मैंथा तेल सहित करीब 15 लाख का माल लूट लिया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान टाहमदन किशन सिंह के घर मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे 12-13 हथियार बंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने बैठक का दरवाजा का तोड़कर वहां सो रहे प्रधान किशन सिंह और परिजनों को जगाया।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रेम करने से रोका तो पत्नी ने कराया कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने प्रधान की पत्नी मुन्नी देवी और पुत्र सतेंद्र और उसकी पत्नी दीपा को बंधक बना लिया। इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने घर में लूटपाट की। इस दौरान प्रधान और उनका परिवार सहमा रहा। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव में जाग हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान ने बताया कि बदमाश घर से ढाई लाख की नगदी, दस लाख के जेवर, 20 लीटर मैंथा आयल, बर्तन, कपड़े समेत करीब 15 लाख का माल ले गए।


बच्चों की गुल्लक भी तोड़ दी
बदमाशों को बच्चों पर भी तरस नहीं आया। उन्होंने बच्चों की गुल्लक को भी तोड़ दिया और उसमें जमा करीब 10-12 हजार रुपये भी लूट लिए। ग्राम प्रधान की पौत्री आराध्या ने गुल्लक में पैसे जमा किए थे। लेकिन बदमाश उसके जमा किए रुपये भी ले गए।

खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
ग्राम टाह मदन में प्रधान किशन सिंह के घर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ शिवरतन सिंह यादव ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। साथ ही एसपी देहात और सीओ ठाकुरद्वारा ने भी गांव पहुंचकर प्रधान और ग्रामीणों से वारदात की जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed