फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   loot in deputy commissioner's house in up

डिप्टी कमिश्नर की पत्नी-बेटे को बंधक बनाकर लूट

Thu, 08 Jan 2015 10:48 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
loot in deputy commissioner's house in up

बदमाशों ने दिनदहाड़े मेरठ के व्यापार कर डिप्टी कमिश्नर के जनकपुरी स्थित आवास में उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बदमाश बिजली मीटर की रीडिंग लेने के बहाने घर में घुसे थे। करीब एक घंटे तक घर में रहकर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से देवबंद की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेरठ के व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर (ऑडिट) अशोक कुमार त्यागी का घर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जनकपुरी मेन रोड पर स्थित है। उनका बेटा आशीष त्यागी कानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और तीन दिन पूर्व ही घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के दौरान घर पहुंचा बेटा तो...

loot in deputy commissioner's house in up

मंगलवार दोपहर आशीष अपनी मां शशि त्यागी के साथ बैंक से रुपये निकालने गया था। बैंक से लौटने पर आशीष ने मां को घर के मेन गेट पर उतारा और खुद कुछ सामान लाने के लिए चला गया। कमिश्नर की पत्नी शशि त्यागी घर का गेट खोलकर अंदर घुसीं।

इसी बीच लाल रंग की बाइक से वहां पहुंचे तीन बदमाश मीटर रीडिंग लेने के बहाने से उनके साथ ही भीतर जा घुसे। घर में घुसते ही एक बदमाश ने शशि त्यागी को बंधक बना लिया, जबकि दो ने कमरों का सामान खंगालना शुरू कर दिया। उसी समय आशीष भी घर पहुंच गया।

डोरबेल बजाने पर एक बदमाश अंदर से निकला और आशीष को भीतर ले गया। घर के अंदर पहुंचते ही आशीष को भी उसकी मम्मी के साथ ही बंधक बना लिया गया। इसके बाद बदमाशों ने घर के सभी कमरे खंगाल डाले और लाखों के नकदी-जेवर, दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया।

बदमाशों ने फ्रिज में रखे फल भी खाए

loot in deputy commissioner's house in up

करीब एक घंटे तक घर में रहे बदमाशों ने फ्रिज में रखे फल भी खाए और बेहद आसानी के साथ फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद आशीष ने घर के बाहर आकर शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी, क्राइम ब्रांच प्रभारी धनंजय मिश्र, शहर कोतवाल चमनसिंह चावड़ा और एसओ सिविल लाइंस चंद्रकिरण यादव मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

जांच के दौरान लूटा गया एक मोबाइल मलीरा के पास फेंके जाने की सूचना पर अफसर टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बदमाशों के देवबंद मार्ग की तरफ फरार होने की आशंका के चलते चेकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed