फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   loot in bijnore after hostage of family

गजब चोर! परिवार को बंधक बनाया, पानी पिला-पिलाकर लूटा

Thu, 01 Jan 2015 01:27 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
loot in bijnore after hostage of family

यूपी में एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मामला बिजनौर के उब्बनवाला गांव का है। मंगलवार रात करीब 12 बजे पांच हथियारबंद बदमाश मो. यूसुफ के मकान में घुस आए। गर्म चादर से मुंह ढके बदमाशों ने मो. यूसुफ, पत्नी नजमा खातून और उसके भाई वरीस को हथियारों से धमका कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने तीनों के हाथ पीछे बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया, जिससे वह शोर न मचा सके। नजमा खातून के कानों से सोने के कुंडल खींचकर बदमाश करीब एक घंटे तक लूट की वारदात को अंजाम देते रहे और किसी को खबर तक न हुई। बदमाशों ने कमरे में रखा संदूक तोड़कर उसमें रखी 45 हजार की नकदी, एक तोला सोने तथा आधा किलो चांदी के आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश हुई तो पिलाया पानी

loot in bijnore after hostage of family

घर में बंधी कीमती भैंस और एक कटरा भी बदमाश लूटकर अपने साथ ले गए और कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाशों के जाने के बाद बंधक बने परिवार वालों ने किसी प्रकार एक दूसरे को बंधन मुक्त किया और कमरे के दूसरे दरवाजे के बाहरी कुंडे में लगा तार काटकर बाहर आए।

परिवार वालों के शोर मचाने पर रात में ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मो. यूसुफ ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

लूट की वारदात को अंजाम दे रहे बदमाशों के खौफ से मो. यूसुफ और उसकी पत्नी नजमा कई बार बेहोश हो गए। उन्हें होश में लाकर बदमाश घर के समीप ही स्थित सरकारी नल से बार-बार पानी लाकर पिलाते रहे और लूट की वारदात को अंजाम देते रहे।

नकाबपोशों ने रेलवे स्टेशन में की लूट

loot in bijnore after hostage of family

सोनभद्र में अज्ञात असलहाधारी नकाबपोशों ने मंगलवार की रात झारोखास रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की पिटाई कर काउंटर में रखा टिकट का हजारों रुपये लूट लिया।

इससे पहले सोमवार की रात रमना रेलवे स्टेशन पर भी बदमाशों ने लूट की थी। जीआरपी ने दोनों घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंडल यातायात प्रबंधक विश्वरंजन ने घटना की पुष्टि की है।

बता दें सोनभद्र समेत जिले की सीमा से सटे झारखंड के ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इसका खामियाजा अब सीधे तौर पर स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की रात झारोखास रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर जेएल चौधरी तैनात थे।

इस दौरान तीन नकाबपोश असलहाधारी बदमाश स्टेशन के अंदर घुस गए और स्टेशन मास्टर की पिटाई कर दी और काउंटर में रखा टिकट बिक्री का करीब एक हजार रुपये लूट ले गए।

टिकट काउंटर पर बोला धावा

loot in bijnore after hostage of family

इसके पूर्व झारखंड में स्थित रमना रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात करीब दर्जन भर नकाबपोश असलहाधारियों ने घुसकर लूटपाट की थी। वहां भी लुटेरों ने स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार की पिटाई कर काउंटर में टिकट बिक्री का रखे करीब 27 हजार रुपये लूट लिया।

झारोखास के स्टेशन मास्टर जेएल चौधरी की तहरीर पर रेणुकूट जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रमना के लूट का भी मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व मध्य रेलवे चोपन के मंडल यातायात प्रबंधक विश्वरंजन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की प्राथमिकी दर्ज हो गई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed