फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   loot in a hotel in allahabad

होटल के कमरे से बाहर गया दूल्हा, घुस आए चोर!

Sat, 31 Jan 2015 11:25 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
loot in a hotel in allahabad

इलाहाबाद के साउथ मलाका में क्राउन पैलेस होटल में दूल्हे के कमरे का ताला खोलकर पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए गए। चोरों ने जेवर समेटने के बाद कमरे को लॉक कर दिया था।

विज्ञापन


जब दूल्हे की मां ने जेवर से भरा ब्रीफकेस निकालने के लिए अलमारी को खोली तो चोरी का पता चला। होटलवालों ने हाथ खड़े कर दिए तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शक के आधार पर होटल के सात कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


न्यू मेंहदौरी के रहने वाले एक सीमेंट कंपनी के एकाउंटेंट वीरेंद्र राय की बेटी अर्पिता की शादी चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले रोहन भट्ट से शुक्रवार को तय थी। बारात शुक्रवार दोपहर में एक बजे पटना-सिकंदराबाद ट्रेन से जंक्शन पहुंची। बारात के रुकने का बंदोबस्त साउथ मलाका के होटल क्राउन के 15 कमरों में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक के पास थी मास्टर 'की'

loot in a hotel in allahabad

होटल की आखिरी मंजिल के कमरा नंबर 502 में दूल्हा रोहन और उनकी मां बबिता रुकीं। दोपहर में 2.30 बजे रोहन कमरे में ताला बंद कर मां के साथ नीचे नाश्ता करने चले गए। वह तीन बजे के आसपास लौटे और आराम करने चले गए। कुछ ही देर बाद उनकी मां पहुंचीं।

उन्होंने अलमारी को खोला तो जेवर से भरे ब्रीफकेस का लॉक टूटा हुआ था। ब्रीफकेस का टूटा हुआ कुंडा भी कमरे में पड़ा था। बताया गया कि बैग में हार, करधनी, अंगूठी चेन के साथ ही पांच लाख रुपये के जेवर थे।

होटल के जीएम मानस चक्रवर्ती को बुलाया गया तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि मास्टर चाबी होटल के मालिक मनोज जायसवाल के पास रहती है।

होटल के 7 कर्मचारी हिरासत में

loot in a hotel in allahabad

फोन करने के चार घंटे बाद वह पहुंचे। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात में बारात अल्लापुर के कुंदन गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचे एसएसआई कोतवाली सुनील दत्त राय ने हाउस कीपिंग मैनेजर, वेटर समेत रूम सर्विस के सात लोगों को हिरासत में लिया है।

एसएसआई ने बताया कि होटल के सिर्फ जमीनी तल पर ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जब लोग नाश्ता करने गए थे, उस वक्त ऊपरी मंजिल पर कौन-कौन गया, इसकी जानकारी होटल के मैनेजर नहीं दे पा रहे हैं।

चोरी होटल के कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मथुरा: सर्राफ से 12 लाख के जेवर लूटे

loot in a hotel in allahabad

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम  6:30 बजे चार बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे सर्राफ विशाल कुमार (18) को गोली मार दी और उसके फूफा जगदीश के सिर पर तमंचे की बटों से प्रहार किए। दोनों को घायल करने के बाद बदमाश लगभग 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरातों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।

गोविंद नगर क्षेत्र में बैरागपुरा कच्ची सड़क इलाके में ओमप्रकाश की दाऊजी मंदिर के निकट दाऊजी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। घटना में घायल विशाल उनका बेटा और जगदीश पुत्र शंकरलाल निवासी बैरागपुरा बहनोई हैं।

बताया जा रहा है कि सायं छह बजे दोनों ने 350 ग्राम सोने के जेवरात व 12 किलो चांदी के जेवरात, 12 हजार 500 रुपये की नकदी को बैग में रखा और घर जाने के लिए दुकान बंद करने लगे।

दुकान से लगभग सौ मीटर पर दूरी पर इनका घर है। विशाल ने बैग पकड़ रखा था और जगदीश दुकान का शटर गिराने लगे। तभी अचानक काली जैकेट व मंकी कैप पहने चार बदमाश पैदल पहुंचे और बैग छीनने लगे।

बैग नहीं छोड़ा तो पेट में मारी गोली

loot in a hotel in allahabad

विशाल व जगदीश बदमाशों से भिड़ गए तो बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और दो हवाई फायर किए। इतने पर भी जब विशाल ने बैग नहीं छोड़ा तो उसके पेट में गोली मार दी और जगदीश के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार करना शुरू कर दिया। गोली लगने से विशाल की बैग से पकड़ी ढीली हो गई और बदमाश बैग लूटकर भाग गए।

सूचना पर गोविंद नगर पुलिस, सीओ सिटी डा. अजयपाल शर्मा, मौके पर पहुंच गए और परिवारीजनों के साथ दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। विशाल की हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी मनोज सोनकर, एएसपी मंजिल सैनी भी अस्पताल पहुंच गई और जगदीश व परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की।

लूट के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग कराई। इसमें बाइक सवारों से लेकर काली जैकेट व मंकी कैप लगाए लोगों को रोक कर सड़कों पर वाहन चेकिंग कराने के निर्देश एसएसपी ने दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed