फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   live in partner kills mother and son in kushinagar

यूपी: लिव इन पार्टनर ने की मां-बेटे की दर्दनाक हत्या

Mon, 12 Jan 2015 11:07 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
live in partner kills mother and son in kushinagar

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या कर दी। 12 वर्षीय बेटे की लाश रविवार को ग्राम कुस्महां के शिवरही कुटी के पास नहर से बरामद हुई थी। इससे पहले शनिवार को महिला का शव भी यहां से कुछ दूरी पर बरामद हुआ था।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने दोनों की शिनाख्त मां-बेटे के रूप में की है। मामले की छानबीन में जुची पुलिस ने एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

हालांकि इस मामले में पहले पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही थी लेकिन बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एएसपी सीपी शुक्ल ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी महिला

live in partner kills mother and son in kushinagar

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बंगाल का रहने वाला आरोपी संजय कुशीनगर के कुस्महा गांव में किराए के कमरे में रहता था। महिला और आरोपी संजय के बीच काफी समय से अवैध संबंध थे। जिसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

हालांकि 12 वर्षीय बच्चा महिला के पहले पति से था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किसी बात पर नाराज होकर मां-बेटे की हत्या कर दी और फिर दोनों की लाश को नहर में फेंक दिया।

शनिवार को शिवरही कुटी के समीप ही नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया था। रविवार को उस स्थान से थोड़ी दूर पर एक 12 वर्षीय लड़के का शव पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed