फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   liquor smuggler caught after high voltage drama

पुलिस को धमकाया, 'आगे बढ़े तो खुद को चाकू मार लूंगा'

Fri, 15 Jan 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 15 Jan 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
liquor smuggler caught after high voltage drama

धर्मनगरी मथुरा में शराब तस्करी के आरोपी ने पुलिस को घंटे भर परेशान करके रखा, लेकिन दबोच लिया गया। मामला मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी चंदनवन कॉलोनी का है। गुरुवार शाम पुलिस आरोपी को पकड़ने आई तो पुलिस को देखकर वह घर की छत चढ़ गया और खुद को चाकू मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन


आरोपी करीब एक घंटे भर आत्महत्या की धमकी देकर पुलिस की नाक में दम करता रहा। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा और एक ट्रक बरामद हुआ है।

बडे़ पैमाने पर शराब की तस्करी करने की सूचना पर हाईवे पुलिस और एसओजी ने एक बैंककर्मी के घर में किराए पर रहने वाले श्यामवीर के यहां छापा मारा। पुलिस की दबिश के घबराया श्यामवीर अपनी पत्नी के साथ चाकू लेकर छत पर चढ़ गया और पुलिस को स्वयं को चाकू मारकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो छत से एक तमंचा बरामद हुआ। उसके घर के बाहर खड़ा ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में श्यामवीर ने स्वीकार किया कि वह हरियाणा निर्मित शराब गुजरात में सप्लाई करता है।

पूछताछ के दौरान श्यामवीर सिंह ने बताया कि वह सेना में नौकरी करता था। करीब नौ वर्ष नौकरी करने के बाद वह सेना को छोड़कर भाग आया। सेना ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए वेतन-भत्ते समेत सभी सहूलियतों को रोक दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त पुलिस श्यामवीर को पकड़ने की कोशिश में लगी थी उस वक्त आरोपी आराम से सिगरेट के कश फूंक रहा था और एक हाथ चाकू लेकर खुद को मारने की धमकी देकर काफी देर तक ड्रामा करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed