फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   life time imprisonment to ex meerut beauty queen priyanka

मां-बाप की हत्या में पूर्व मिस मेरठ को मिली जीवनभर की जेल

Thu, 28 May 2015 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
life time imprisonment to ex meerut beauty queen priyanka

माता-पिता की हत्या का के जुर्म में पूर्व मेरठ सुंदरी प्रियंका और उसकी सहेली को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रियंका ने 2008 में अपनी सहले अंजू के साथ मिलकर अपने पिता प्रेमवीर और माता संतोष की घर में हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


माता पिता की हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए जिला जज रामकृष्ण गौतम ने प्रियंका और उसकी सहेली को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रियंका और उसकी सहेली पर 2008 से ही मुकदमा चल रहा था जिसकी अंतिम सुनवाई 15 मई को हुई थी जिसमें जज ने प्रियंका और उसकी सहेली को प्रेमवीर और संतोष की हत्या का दोषी पाया माना था। 28 मई को जिला जज ने अंतिम फैसला सुनाते हुए दोनों को आजीवन करावास की सजा सुनाई है। वहीं सजा सुनने के बाद प्रियंका के चेहरे पर किसी प्रकार का भाव नजर नहीं था और न ही उसे अपने किए पर पछतावा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का कारण था प्रियंका का लेस्बियन होना

life time imprisonment to ex meerut beauty queen priyanka

माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने के पीछे कारण प्रियंका का लेस्बियन होना निकला। बताया जा रहा है कि प्रियंका लेस्बियन थी और उसे अपनी सहेली अंजू से प्यार था। प्रियंका अंजू से ही शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे।

इसके बाद अपने प्यार के रास्ते में रोड़ा बने माता पिता को ठिकाने लगाने के लिए प्रियंका और उसकी सहेली दोनों ने मिलकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा हत्या का एक कारण माता पिता की संपत्ति पर कब्जा जमाने का उद्येश्य भी माना जा रहा है।

मेरठ के मेडिकल थाना के प्रेम प्रयाग इलाके में प्रियंका का परिवार रहता था। मेरठ में प्रियंका मिस मेरठ रह चुकी है। 2008 में प्रियंका और उसके सहेली के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद से प्रियंका 15 मई 2015 तक जमानत पर थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका मेरठ के अलावा दिल्ली के भी एक कॉलेज में कुछ साल पढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed