{"_id":"b0142caaff8b6bd7fa18395ae14d60d9","slug":"life-imprisonment-to-rapist-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल की पोती से रेप करने वाले दादा को उम्रकैद ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
15 साल की पोती से रेप करने वाले दादा को उम्रकैद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में एक शख्स को अपनी सौतेली पोती से एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
दार्जिलिंग जिले में सिंगमारी निवासी दोषी मोहन थापा पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है, जिसे न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दार्जिलिंग की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
50 वर्षीय मोहन थापा साल 2010 से 2011 तक अपनी 15 वर्षीय सौतेली पोती से रेप करता रहा और वह गर्भवती भी हो गई। बात यहां तक पहुंच गई कि लड़की का गर्भपात भी नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
गर्भवती हुई तो खुली बात
किशोरी के माता-पिता अलग हो गए थे और इस कारण वह अपने दादा के साथ रहती थी। दादी की गैरमौजूदगी में आरोपी दादा किशोरी को अपने साथ सोने के लिए मजबूर करता था और दुष्कर्म करता था। एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा।
लेकिन घटना तब सामने आई जब पीड़िता में आए शारीरिक बदलाव देखकर उसकी स्कूल टीचर ने उससे इस बारे में बात की। तब पीड़ित ने सारी बात शिक्षिका को बताई।
जब चिकित्सकीय जांच की गई तो लड़की को गर्भवती पाया गया। लड़की ने जून 2012 में एक बच्ची को जन्म भी दिया है। पीड़िता इस समय कलिम्पोंग में मिशनरियों द्वारा चलाए जा रहे स्कूल में पढ़ रही है।