फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lesbian teacher jailed for having phone sex with student

लेस्बियन टीचर ने छात्रा से बनाए संबंध, जेल

Fri, 13 Feb 2015 01:02 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
lesbian teacher jailed for having phone sex with student

क्लास के बाद छात्रा के साथ यौन संबंध बनाने और फोन पर अंतरंग बातें करने के आरोप में एक लेस्बियन टीचर को 12 महीने की जेल की सजा हुई है। मामला सामने आने के बाद स्कूल और छात्रा के घर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


40 वर्षीय आरोपी हेलेन कार्टर ने एसेक्स के विकफोर्ड में ब्रॉमफोर्ड्स स्कूल में काम करने के दौरान छात्रा को किस किया और उसे कई बार यौन उत्तेजक मैसेज भेजने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन


टीचर ने छात्रा को ब्रेस्ट सेल्फी और अश्लील मैसेज भेजने के लिए भी उकसाया। उसने उसे एक मैसेजिंग एप्लीकेशन भी दिया जिसके जरिए वे आसानी से तस्वीरें शेयर कर सकती थीं। मामले की सुनवाई बाद जज ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर सेक्स की आदी थी टीचर

lesbian teacher jailed for having phone sex with student

डेली मेल के अनुसार, जज ने कहा कि छात्रा ने कोर्ट को दिए बयान में यह साफ किया है कि वह कैसे उसके करीब आई और उसके साथ अश्लील व यौन उत्तेजक मैसेज भेजने शुरू किए। उसने यह भी बताया कि टीचर फोन सेक्स की आदी थी और उसे ऐसा करने को भी कहती थी। जिसके बाद उनके बीच शारीरिक नजदीकियां भी बढ़ गईं।

कोर्ट ने कहा कि दोनों ने एक दूसरे को अश्लील मैसेज भेजे और यौन सुख के लिए साथ भी रहीं। इस दौरान उसने छात्रा से सवाल भी किया कि क्या मैसेज भेजते समय वह मस्टरबेशन करती है? यही नहीं, उसने उसे ऐसा करने की सलाह भी दी।

आरोपी टीचर को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि छात्रा के साथ उसका ये व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं था। कोर्ट को बताया गया कि कार्टर ने 1000 छात्रों वाले स्कूल में सितंबर 2012 में काम करना शुरू किया था। आरोपी टीचर ने छात्रा को अपनी ओर आकर्षित किया और उसके साथ यौन सुख लेने लगी।

ऐसे खुली लेस्बियन टीचर की पोल

lesbian teacher jailed for having phone sex with student

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी टीचर लेस्बियन है और उसके एक अन्य लड़की से संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। इसके चलते वह परेशान रहने लगी।

स्कूल में उसे छात्रा से लगाव हुआ और वह उसकी ओर आकर्षित होने लगी। उसने बताया कि वे दोनों अक्सर साथ में सोती थीं और एक दूसरे की बाहों में ही जागती थीं।

छात्रा के परिजनों को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने उसका आईपैड चेक किया जिसमें बड़ी संख्या में अंतरंग और अश्लील तस्वीरें देखकर उनके होश उड़ गए। दोनों के संबंधों का खुलासा होने पर छात्रा के परिजनों ने टीचर के खिलाफ शिकायत का और उसे बीते वर्ष मई में गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे 12 माह की जेल और करीब 9500 रुपए ( £100) जुर्माना भी लगाया।

एक और टीचर की करतूत सामने आई

lesbian teacher jailed for having phone sex with student

इसके अलावा, इंग्लैंड में हेर्टपोर्डशायर के गार्डन सिटी में भी एक टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शादीशुदा टीचर ने 16 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जैक्लीन मार्क्स नाम की टीचर ने अपने घर और कार में छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।


33 वर्षीय टीचर को छात्र के साथ संबंध बनाने का दोषी पाया गया। हालांकि उन्होंने करीब 2 महीने बाद ही अपना रिश्ता तोड़ लिया था। लेकिन छात्र की पूर्व प्रेमिका को उसके आईपैड पर टीचर के साथ उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरें मिल गईं, जिसके बाद उनकी पोल खुल गई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 9 महीने जेल की सजा सुनाई। हालांकि पति की बीमारी के चलते उन्होंने उसकी सजा दो साल के लिए सस्पेंड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed