{"_id":"045177e890ed83562dc00a06b888de72","slug":"lecturer-husband-killed-his-wife-in-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने जाहिर की ऐसी इच्छा कि पति ने मार दिया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी ने जाहिर की ऐसी इच्छा कि पति ने मार दिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
पत्नी एक कदम आगे निकल जाए यह मंजूर नहीं था। लेक्चरर पति ने लोहे की छड़ से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, बंगलुरु के बसावेश्वरनगर के रहने वाले 32 साल के संतोष कुमार ने बीटेक की डिग्री की और उसकी 28 साल की पत्नी एचजी प्रीथा अपनी एमटेक की पढ़ाई पूरी करनी चाहती थीं।
लेकिन संतोष इसके खिलाफ था। इस पर सोमवार रात दोनों में झगडा़ होने लगा। इसी बीच संतोष ने प्रीथा के सिर पर वार कर दिया, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आठ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। प्रीथा का मायका सिमोगा और संतोष चिकमंगलूर का रहने वाला है। प्रीथा के भाई ने बताया कि उसने जब चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू की तभी से दोनों में झगड़े होने लगे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने संतोष को हिरासत में ले लिया है। प्रीथा के पिता ने उसके अंगों को दान करने की इच्छा व्यक्त की है।