फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   leader is threatened by police not fight in election

यूपी पुलिस की दबंगई, एसओ ने कहा चुनाव लड़ा तो जेल जाओगे

Thu, 04 Feb 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
leader is threatened by police not fight in election

यूपी के गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को पर्चा खरीदने गए बीडीसी सदस्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने लाकर उन पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया।

विज्ञापन


शाम को थाने से छोड़ने पर एसओ ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने पर जेल जाने की चेतावनी भी दे दी। सदस्य के समर्थकों ने इसकी शिकायत कमिश्नर और आईजी जोन से की है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार नव्वा अव्वल के रहने वाले अनिल पांडेय बीडीसी सदस्य हैं। वह खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने समर्थकों के साथ वह ब्लॉक पर प्रमुख पद के लिए पर्चा खरीदने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान दो सिपाही वहां पहुंचे और उन्हें थाने ले आए। इस दौरान कई बार पूछने के बाद भी सिपाहियों ने उनका जुर्म नहीं बताया।

सीनियर पुलिस अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते दिखे

leader is threatened by police not fight in election

थाने पर काफी देर बैठाने के बाद उन पर एक बीडीसी सदस्य से मारपीट और अपहरण करने का आरोप लगाया लगाया गया। लेकिन अनिल ने सारे आरोपों से इन्कार किया तो सिपाहियों ने एसओ के आने तक चुपचाप बैठने की बात हिदायत दे दी।

इस बीच समर्थकों ने कमिश्नर और आईजी जोन से मामले की शिकायत की तो उन्होंने एसएसपी को मामले से अवगत कराने को कहा।

एसएसपी से संपर्क न होने के बाद समर्थकों ने डीएम से मुलाकात करने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हुए। शाम होने पर पुलिस ने बीडीसी को थाने से छोड़ तो दिया लेकिन चुनाव लड़ने पर जेल जाने को तैयार रहने की चेतावनी दे दी।

उधर एसएसपी अनंत देव ने कहा कि बीडीसी सदस्य को थाने पर बैठाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। पुलिस को अगर शिकायत मिली थी तो बीडीसी सदस्य पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed