गेस्ट हाउस में लड़की के साथ पकड़ा गया नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर में गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक सरकारी गेस्ट हाउस में बुधवार को युवती के साथ पकड़े गए जिला पंचायत सदस्य मेवालाल यादव के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया, हालांकि बाद में उसे निजी मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया। थाने में पूरे दिन हाइप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर स्थित सरकारी गेस्ट हाउस से पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य शिवदेव उर्फ मेवालाल यादव को बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवती के साथ पकड़ा और थाने लेकर आयी।
पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई युवती ने मेवालाल यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती के बयान को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही चारों तरफ सनसनी फैल गई। औराई विधायक मधुबाला पासी, भदोही विधायक जाहिद बेग, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व महासचिव शोभनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव समेत काफी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए और गिरफ्तारी पर विरोध जताया।
विधायक ने की सिफारिश!
इस दौरान पुलिस महकमे के आला अफसर भी थाने पहुंच गए और युवती और जिला पंचायत सदस्य का बयान लिया। उधर इस संबंध में आरोपी मेवालाल यादव ने भदोही विधायक जाहिद बेग के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्रक देकर मेडिकल कराने की मांग भी की, जिसपर पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी में मेडिकल कराया।
हाई प्रोफाइल मामला होने से पुलिस भी अधिकारियों के बराबर संपर्क में रही। देर शाम निजी मुचलके पर आरोपी को छोड़ दिया गया, जबकि युवती को नारी संरक्षण गृह में रखा गया है। गुरुवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा।
एसपी विक्रमादित्य सचान ने बताया कि गेस्ट हाउस में पकड़ी गई युवती के बयान के तहत जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के चलते आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की विवेचना चल रही है।
वहीं इस संबंध में आरोपी मेवालाल यादव का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। वह अपने किसी निजी कार्य से औराई जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
रेप के बाद महिला की हत्या!
मुजफ्फरनगर में एक महिला की हत्या कर शव को लालूखेड़ी गांव के जंगल में फेंक दिया गया। लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच में माना जा रहा है कि घटना से देहरादून के ज्वैलर का जुड़ा है। पुलिस लाश पंचनामा भरकर शिनाख्त में जुटी है।
तितावी थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव लालूखेड़ी में सुबह को ग्रामीण खेतों पर काम करने गए थे। एक किसान के ईख के खेत में महिला का शव देकर सन्न रह गए। सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामला बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की। मृतका की उम्र करीब 30 साल के लगभग पाई गई।
नीले रंग की साड़ी का पल्लू गले में कसकर लिपटा हुआ था। उसके पास पर्स मिला, जिसमें 1600 रुपये की नकदी बरामद हुई। उसके अंदर से रुपयों के अलावा देहरादून के डोरावाला नामक प्रतिष्ठान का पता लिखा मिला है। उसपर लिखे नंबरों की कुछ डिजिट अस्पष्ट मिले। अंदाज से मिलाने पर स्विच ऑफ मिले हैं।
पुलिस को संदेह है कि महिला का ज्वैलर से कोई संबंध है। शायद वहीं पर किसी मामले में हत्या कर लाश यहां पर लाकर फेंकी गई। पुलिस की छानबीन में महिला आसपास की रहने वाली नहीं पाई गई है।
एसओ बीके सिंह का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। सभी बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है।