{"_id":"63f10de8e0c0955ba187fe50ecb122f4","slug":"law-graduate-arrested-for-stripping-before-girls-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पैंट उतार कर लड़कियों को करता रहा परेशान","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सड़क पर पैंट उतार कर लड़कियों को करता रहा परेशान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में एक 22 साल के लॉ ग्रैजुएट की अश्लील हरकतों ने सड़क से गुजर रहीं युवतियों को परेशान कर दिया। कई घंटों तक इस युवक का तमाशा चलता रहा।
विज्ञापन
चेन्नई के येरिकरई में शनिवार को एक युवक सड़क से गुजरने वाली युवतियों के सामने अचानक आकर सरेआम अपनी पैंट उतारने लगा। इससे युवतियों और आने जाने वालों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई।
विज्ञापन
वह कई घंटों तक वहां से आने जाने वाली युवतियों और महिलाओं को बिना किसी डर के परेशान करता रहा।
बाद में एक कॉलेज स्टूडेंट के पुलिस में शिकायत करने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बता रही है।
पुलिस के मुताबिक सड़क पर अश्लील हरकतें करने वाले इस युवक का नाम पुन्नियाकोड़ी है और उसने आंध्र प्रदेश के कॉलेज से लॉ की डिग्री ली है। युवक अभी बेरोजगार है और मनाली कस्बे में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार पुन्नियाकोड़ी शनिवार को अपनी मोटरबाइक से येरिकरई गया। उसने वहीं बाइक रोकी और जब लड़कियों का एक समूह वहां से गुजरा तो उसने अपनी पैंट उतार दी।
इन हरकतों से युवतियां काफी डरी हुईं और गुस्से में भी थीं, लेकिन वे कुछ नहीं कर पा रही थीं।
पुलिस के मुताबिक कई घंटे बाद एक कॉलेज पढ़ने वाली लड़की ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पुन्नियाकोड़ी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वह अदालत में युवक की मानसिक हालत के बारे में बताकर मेडिकल जांच की मांग करेगी।