फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   last picture of toddler before she was raped and murdered

रेप के बाद हुई थी मासूम की हत्या, मां ने शेयर की अंतिम तस्वीर

Wed, 25 Nov 2015 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Nov 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
last picture of toddler before she was raped and murdered

लिली नाम की दो साल की इस बच्ची का पांच साल पहले रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। लिली की मां ने उसकी याद में इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि यह उसकी अंतिम तस्वीर है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लिली की रेप के बाद हत्या उसकी सौतेली मां ने ही कर दी थी। मामला आमेरिका के सेंट्रल मिशीगन का है।

क्रिस्मस ट्री के पास बैठी बच्ची की इस तस्वीर को फेसबुक में शेयर करते हुए लिली की मां ने लिली की हत्या की दर्दनाक कहानी भी बताई है जिससे के बच्चों के साथ हो रही क्रूरता के बारे में लोग जागरूक हों। आगे पढ़ें लिली की सौतेली मां ने क्यों की थी हत्या?

विज्ञापन

सौतेली मां ने की थी रेप के बाद हत्या

last picture of toddler before she was raped and murdered

मिरर के मुताबिक, लिली की सौतेली मां रिनी किंग ने पांच साल पहले उसका यौन शोषण करके उसकी हत्या कर दी थी। लिली की मां ने बताया कि वह अपने पति से अलग हो गई थी लेकिन उसके पति ने बच्ची को अपने पास रखने का फैसला किया था।

लेकिन अचानक उसे किंग का फोन आया कि बच्ची बाथरूम में गिर गई है और अब अस्पताल में भर्ती है। लेकिन बाद में पता चला किया कि जमीन में बच्ची का सिर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

लिली की मां ने फेसबुकर पर लिखा कि रिनी किंग ने किसी चीज से बच्ची का यौन शोषण किया था क्योंकि बच्ची का अंडरवियर खिसका हुआ था। लिली की मां लौरेन ने कहा कि लिली जब रो रही थी तो किंग ने जमीन पर उसका सिर पटक कर उसकी हत्या कर दी थी।

'लिली मैं आपके लिए हमेशा लड़ती रहूंगी'

last picture of toddler before she was raped and murdered

लौरेन ने उस रात को याद करते हुए लिखा कि लिली के साथ कुछ गलत होने की खबर सुनी तो वह पूर्व पति के घर गई लेकिन उसने वहां जाकर जो अनुभव किया वह कभी नहीं भूलेगा।

उसने कहा, 'मैंने दरवाजे के अंदर जैसे ही पैर रखा तो देखा कि मेरा पति शराब पी रहा था, उससे पूछा कि सबकुछ ठीक है तो उसने कहा नहीं, फिर पूछा‌ कि लिली जिंदा है तो जवाब मिला, नहीं'

इसके बाद लिली की मां तुरंत की वहां से अपने पैर मोड़ लिए और अपने घर पहुंच कर खुद से सवाल करने लगी कि जिसने उसका सारा चैन छीन लिया उसके घर जाने की क्या जरूरत थी? इस घटना के बाद से लौरेन को उसके पूर्व पति के नाम से भी चिढ़ होने लगी थी। हालांकि कि किंग अब हत्या के जुर्म आजीवन कारावास की सजा भुगत रही है।

अंत में लिली की मां ने लिखा, 'लिली मुझे आपकी बहुत याद आती है और चाहे जो भी हो जाए मैं हमेशा आपको न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहूंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed