फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lashkar top commander killed in kashmir

मुठभेड़ में लश्कर का डिवीजनल कमांडर ढेर

Thu, 10 Jul 2014 12:43 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
lashkar top commander killed in kashmir

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बुधवार को भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक विदेशी मूल के आतंकी को मार गिराया।

विज्ञापन


सेना को सूचना मिली थी कि हंदवाड़ा के हामला पट्टी इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं, जिसके चलते सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स ने एक स्पेशल अभियान शुरु किया था।
विज्ञापन


सीआरपीएफ की 92 बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जवानों को देखकर आतंकियों ने शुरु की थी फायरिंग

lashkar top commander killed in kashmir

इस बीच आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। जिस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से मुठभेड़ करीब छह घंटे तक जारी रही।

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। हंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मकसूद-उल-जमान के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान अबु मूसा के तौर पर हुई है।

वह विदेशी मूल का आतंकी था और पिछले कई वर्षों से हंदवाड़ा, राजवाड़ा और रामहाल इलाकों में सक्रिय था।

विदेशी मूल का था आतंकी

lashkar top commander killed in kashmir
मूसा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिवीजनल कमांडर था। वह कई आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था।

मारे गये आतंकी के पास से एक एके-47, तीन मैग्जीन और 60 राउंड बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed