{"_id":"f0e8b8967cd229434ef3de36bce53f8c","slug":"lashkar-silent-terrorists-underground-in-three-indian-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 राज्यों में छुपे लश्कर के ‘साइलेंट’ आतंकी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
3 राज्यों में छुपे लश्कर के ‘साइलेंट’ आतंकी
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात में लश्कर-ए-तैयबा के साइलेंट (छिपकर रहने वाले) आतंकी छुपे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या सात से आठ के बीच है जबकि गुजरात व पश्चिमी बंगाल में करीब आधा-आधा दर्जन ऐसे आतंकी गुपचुप तरीके से रह रहे हैं।
लश्कर के बम गुरू अब्दुल करीम टुंडा के ससुर मो. जकारिया से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल करीम टुंडा के मोबाइल फोन से मिले नंबरों से भी ‘साइलेंट मोड’ में रहने वाले आतंकियों की जानकारी मिली है।
फिलहाल पुलिस टुंडा के मोबाइल से मिले भारतीय मोबाइल नंबरों की गहन जांच में जुटी है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के ये ‘साइलेंट मोड’ पर रहने वाले आतंकी कई सालों से भारत में छुपे हैं।
लश्कर व इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) को जब बम धमाके करने होते हैं तब इन आतंकियों का इस्तेमाल किया जाता है। घटना के बाद लश्कर इनसे संपर्क नहीं करता।
वैसे लश्कर के आका इन आतंकियों को बीच-बीच में मोटी रकम के अलावा सुविधाएं मुहैया कराते रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक टुंडा का ससुर मो. जकारिया भी लश्कर का साइलेंट आतंकी रहा है। वह वर्ष 1999-2000 में पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान में जकारिया को आतंकवाद के अलावा फिजिकल व मेंटल रूप से फिट रहने से जुड़ी लंबी ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आने के बाद वह बांग्लादेश चला गया, जहां उसने अल-मोहम्मदी नाम से एक तंजीम शुरू की। लश्कर ने आतंकियों को भारत में प्रवेश कराने का जिम्मा जकारिया को सौंप रखा था।
विज्ञापन