फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   landlord tried to rape the girl is beaten by public

मकान मालिक ने की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, जनता ने मूंडा सिर

Mon, 06 Jul 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
landlord tried to rape the girl is beaten by public

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके में एक मकान मालिक ने किरायेदार की छह साल की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के परिजनों ने पब्लिक की मदद से आरोपी को दबोचकर जमकर पीटा।

विज्ञापन


उसका आधा सिर भी मौके पर ही मुंडवा दिया गया। मगर गुस्सा कम न हुआ। थाने पहुंचने पर  भीड़ ने पुलिस के सामने उसका पूरा सिर गंजा कर दिया। आक्रोश इस कदर था कि पुलिस कुछ न कर सकी।
विज्ञापन


प्राइवेट नौकरी करने वाला व्यक्ति खिरनी गेट इलाके में किराये पर रहता है। वह मकान में ऊपरी मंजिल पर पत्नी, 6 साल की बेटी के साथ रहता है, जबकि नीचे मकान मालिक रहता है। किराएदार की पत्नी की तबियत खराब चल रही है। रोजाना की तरह रविवार सुबह सात बजे किरायेदार ड्यूटी चला गया। लेकिन उसकी बेटी को अकेले देख मकान मालिक की नियत डोल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम से आई चीखने की आवाज

landlord tried to rape the girl is beaten by public

इसी बीच साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी ने बेटी से नीचे से पीने के लिए पानी मंगाया। इस पर बेटी नीचे गई तो उसे काफी देर हो गई। बाद में उसकी चीखने की आवाज आई। इस पर मां ने ऊपर से आवाज लगाई तो कुछ ही देर में बेटी ऊपर पहुंच गई।

मां ने पूछा तो उसने पूरी बात भी बता दी। चूंकि मां बिस्तर से उठ नहीं सकती। इसलिए वह कुछ न कर सकी। शाम साढ़े सात बजे जब किरायेदार पिता ड्यूटी से लौटा तो पत्नी व बेटी ने पूरी बात बताई। बेटी के अनुसार बाथरूम में नहाते समय मकान मालिक ने उसके साथ गंदी हरकत की।

इस दौरान मकान मालकिन दरवाजे पर खड़ी रही। पूरी घटना सुन बेटी का पिता आग बबूला हो गया। उसने आसपड़ोस के लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। उसे जमकर पीटा गया और वहीं उसके सिर पर चौराहा बना दिया गया। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची। बाद में आरोपी को थाने ले जाया गया। जहां काफी संख्या में लोग भी पहुंच गए।

धुनाई कर मूंड दिया सिर

landlord tried to rape the girl is beaten by public

पुलिस ने थाने से भीड़ को काफी हटाने की कोशिश की। मगर जबरन पब्लिक ने थाने में गाड़ी से उतरते ही आरोपी को दबोचकर बाकी सिर भी गंजा कर दिया।

इस दौरान पुलिस बल कम होने के कारण थाने में पब्लिक को रोका भी न जा सका। एसओ के अनुसार तहरीर मिल गई है। रहा सवाल गंजा करने का तो आधे से ज्यादा सिर मौके पर ही मूंड दिया गया था। बमुश्किल उसे बचाकर लाए।

यहां थाने लाकर भी भीड़ ने उसे जीप से उतरते ही दबोचकर पूरा गंजा कर दिया। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची के मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed