फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lajpat nagar loot case who is rajesh kalra

करोड़ों की लूट का बड़ा सवाल, कौन है राजेश कालरा?

Thu, 30 Jan 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
lajpat nagar loot case who is rajesh kalra

दिल्ली में हर रोज हवाला के करोड़ों रुपए की रकम इधर-उधर करने के काम में राजेश कालरा और राहुल आहूजा बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। ये लोग चांदनी चौक से हवाला की रकम लेते थे और बैंकों में आरटीजीएस कराते थे। हालांकि कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, जिस रूट पर मंगलवार को लूट हुई, उसी रूट से वे हर रोज करोड़ों की रकम ले जाते थे। वारदात से एक दिन पहले भी इतनी ही रकम को इस रूट से ले गए थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, लूट की रकम 15-20 करोड़ हो सकती है। बुधवार रात राजेश कालरा ने पुलिस को बताया कि लूटी गई सारी रकम उसकी ही थी।

कॉल डिटेल्स से पता चला है कि कालरा के सट्टेबाजों के बीच गहरी पैठ है। उसका जयपुर के बुकी चंद्रेश जैन उर्फ जुपिटर और लंदन में रहने वाले बुकी संजीव चावला से भी संपर्क है। उसको भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरिज के मैच फिक्सिंग के आरोप में सजा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि आईपीएल मैच फिक्सिंग का मामला सामने आने के कारण कई बुकियों को पैसे नहीं पहुंचाए गए होंगे। इस कारण किसी बुकी ने ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर बदमाशों का इस्तेमाल किया हो।

सट्टेबाजी के एंगल से भी तफ्तीश

lajpat nagar loot case who is rajesh kalra

दिल्ली पुलिस ने सट्टेबाजी के एंगल से भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लूट की रकम सट्टेबाजी की हो सकती है। हो सकता है सट्टेबाजी में हवाला की रकम का उपयोग किया जा रहा हो।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम सट्टेबाज जूपिटर से पूछताछ करने जयपुर गई हुई है। वहीं लूट की रकम को लेकर नई दिल्ली के एक व्यवसायी पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को राजेश कालरा से अपराध शाखा ने पूछताछ की। पूछताछ में पीड़ित पक्ष के लोगों के बयान आपस में विरोधाभासी हैं।

बदले की भावना से वारदात

lajpat nagar loot case who is rajesh kalra

पूछताछ के बाद कोई सुराग मिलता नहीं देख दिल्ली पुलिस राहुल अहूजा और राजेश कालरा के बीच किसी तरह के विवाद को लेकर भी तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि दोनों बिजनेस पार्टनर हैं। हो सकता है कि विवाद के चलते बदले की भावना से वारदात करवा दी गई हो।

दिल्ली के बदमाशों पर भी नजर
पुलिस की नजर दिल्ली के कुछ बदमाशों पर भी है। पुलिस महरौली के एक बदमाश और मदनगिरी के विजय के अलावा बाहरी दिल्ली के बदमाशों पर नजर है। पुलिस हाल ही में जेल से बाहर आए बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल में बंद कुछ बदमाशों से भी पूछताछ करेगी।

लुटेरों का अब तक कोई सुराग नहीं

lajpat nagar loot case who is rajesh kalra

दिनदहाड़े 7.69 करोड़ रुपए लूटने वाले बदमाशों के बारे में दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने राहुल अहूजा और राजेश कालरा के जिन कर्मचारियों से पूछताछ की है उनसे भी बदमाशों के बारे में कोई खास क्लू नहीं मिला है।

पुलिस की एक टीम ने मंगलवार शाम को रोहतक जेल जाकर अशोक घोघा से पूछताछ की थी। अशोक घोघा ने लूट की इस वारदात में अपना किसी तरह का हाथ होने से इंकार किया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार हुंडई वर्ना चला रहे संदीप की अशोक घोघा से रिश्तेदारी है। घोघा को पनाह देने के आरोप में संदीप गिरफ्तार भी हुआ था। दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने संदीप और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ के बाद रोहतक तथा आसपास के गांवों में दबिश भी दी थी, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

आईपीएल फिक्सिंग में नहीं हुई थी राजेश से पूछताछ

lajpat nagar loot case who is rajesh kalra

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईपीएल फिक्सिंग मामले में राजेश कालरा से पूछताछ नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि आईपीएल फिक्सिंग मामले में राजेश कालरा ने दिल्ली पुलिस की काफी सहायता की थी। कई बुकी के बारे में दिल्ली पुलिस को अहम जानकारियां दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed