महिला ने अंतर्वस्त्र में छुपाया टीवी, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करने के लिए शातिर लोग कैसे-कैसे तरीके आजमाते हैं इसका खुलासा हाल ही में सामने आए कुछ सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। इन फुटेज में अलग-अलग स्टोर में चोरी करते हुए महिलाओं की हरकतें कैद हुई हैं।
पहला वीडियो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। इसमें कुछ महिलाएं एक स्टोर में खरीदारी के बहाने घुसती हैं और वहां रखे कपड़ों को बंडल बनाकर अपने अंतर्वस्त्रों में छिपा लेती हैं।
इस ट्रिक के जरिए चोरी के कई मामले लगातार सामने आए हैं और इन शातिर महिलाओं के चेहरे भी कैमरे में कैद हो गए। चोरी के ये वीडियो वायरल हो गए और यू-ट्यूब पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
अंतर्वस्त्र उठाए और भर ली टीवी, देखें वीडियो
दूसरा मामला सेंट्रल अमेरिका के कोस्टा रिका का है। जहां एक स्टोर में घुसी महिला चोरों में से एक ने अंतर्वस्त्र में एलईडी टीवी चुरा लिया। यह घटना भी स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
यह शातिर चोर एक अन्य महिला के साथ स्टोर में गई थी। वे दोनों पहले वहां टहलती रहीं और फिर उनमें से एक ने अचानक नीचे झुक कर टीवी उठाई और उसे अपने अंतर्वस्त्र के नीचे लगा रखे बैग में रख कर फरार हो गई।
चोरी का ये वीडियो देखकर स्टोर संचालक के होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई है।