फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Lady teacher assaulted and molested by male teacher in classroom

शिक्षिका से छात्रों के सामने ही शिक्षक ने की छेड़छाड़

Fri, 17 Jul 2015 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jul 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
Lady teacher assaulted and molested by male teacher in classroom

मुंबई नगर निगम में एक स्कूल में एक शिक्षिका का एक शिक्षक द्वारा क्लासरूम में बच्चों के सामने ही छेड़छाड़ करने और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घटना दो दिन पहले की है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ शिक्षिका से छेड़छाड़ करने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक इस मामले में टीचर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मुंबई भयंडर क्षेत्र के गांव मुर्धा में मौजूद हिन्दी माध्यम सरकारी स्कूल है जहां पर आरोपी शिक्षक ने सहकर्मी शिक्षिका से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। महिला टीचर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करने वाले शिक्षक अच्छेलाल मिश्रा पिछले कई महीने से उसके परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'थप्पड़ मारा और गलत तरीके से छुआ'

Lady teacher assaulted and molested by male teacher in classroom

शि‌क्षिका ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 जुलाई को जब वह अपने क्लास में ‌थी तब आरोपी शिक्षक उसकी क्लास में आ गया और उसे क्लास से बाहर जाने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसे थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे।

इसके आद अरोपी शिक्षक ने उसके कपड़ों को खींचा और उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद शोर होने पर मौके पर हेड मास्टर पहुंच गए और मामले को शांत कराया।

शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया कि हेड मास्टर ने दो शिक्षिकों मामले पर सुलह कराने के लिए लगाया ताकि वह इसकी पुलिस में शिकायत न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed