शिक्षिका से छात्रों के सामने ही शिक्षक ने की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई नगर निगम में एक स्कूल में एक शिक्षिका का एक शिक्षक द्वारा क्लासरूम में बच्चों के सामने ही छेड़छाड़ करने और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घटना दो दिन पहले की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ शिक्षिका से छेड़छाड़ करने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक इस मामले में टीचर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मुंबई भयंडर क्षेत्र के गांव मुर्धा में मौजूद हिन्दी माध्यम सरकारी स्कूल है जहां पर आरोपी शिक्षक ने सहकर्मी शिक्षिका से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। महिला टीचर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करने वाले शिक्षक अच्छेलाल मिश्रा पिछले कई महीने से उसके परेशान कर रहा है।
'थप्पड़ मारा और गलत तरीके से छुआ'
शिक्षिका ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 जुलाई को जब वह अपने क्लास में थी तब आरोपी शिक्षक उसकी क्लास में आ गया और उसे क्लास से बाहर जाने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसे थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे।
इसके आद अरोपी शिक्षक ने उसके कपड़ों को खींचा और उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद शोर होने पर मौके पर हेड मास्टर पहुंच गए और मामले को शांत कराया।
शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया कि हेड मास्टर ने दो शिक्षिकों मामले पर सुलह कराने के लिए लगाया ताकि वह इसकी पुलिस में शिकायत न करे।