यूपी में हैवानियत, रेप की तीन वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा गांव में दो युवकों ने एक महिला को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर अस्मत लूट ली।
रविवार सुबह महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रिंकू और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
पहासू थाना के एक गांव निवासी महिला कोतवाली क्षेत्र के पास एक ईट भट्टे पर काम करती है। शनिवार शाम वह मूड़ाखेड़ा गांव में इलाज कराने पैदल जा रही थी। रास्ते में भट्ठे पर काम करने वाले दो युवक उसे मिले। मूड़ाखेड़ा छोड़ने की बात कहकर युवक महिला को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए।
आरोपी पहचान के युवक
आरोप है कि जंगल में दोनों ने उससे मारपीट कर रेप किया और देर रात घर छोड़ गए। महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। सुबह घटनास्थल से महिला का मंगलसूत्र भी मिला है।
इस मामले में सीओ खुर्जा शैलेंद्र श्रीवास्तवत ने बताया कि आरोपी रिंकू और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। इलाज के लिए जाते वक्त महिला को पहचान के दो युवकों ने बहाने से अगवा किया था।
महिला से दरिंदगी की कोशिश
दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम एक दबंग ने घर में घुसकर महिला से रेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने और पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने रविवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
गांव में शनिवार शाम एक महिला अकेली घर में थी। आरोप है कि गांव का एक दबंग युवक जबरन घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर दबंग ने मारपीट कर रेप करने की कोशिश की।
तब पीड़िता ने शोर मचा दिया। आरोप है कि ग्रामीणों का आता देखकर दबंग महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने देर रात परिजनों के घर पहुंचने पर आपबीती बताई।
रविवार सुबह पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली जाकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसएचओ समरजीत सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामला कोतवाली पहुंचते ही युवक गांव भाग गया।
ढाई माह से किशोरी से कर रहा रेप
तीसरी घटना बुलंदशहर जिले के ही जहांगीराबाद में एक किशोरी के साथ पिछले ढाई माह से डरा धमकाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के पिता जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने दो साथियों संग जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप और उसके साथियों पर धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला न्यू पाठक निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे चाकू की नोंक पर रेप किया।
उसके बाद युवक लगातार डरा-धमकाकर उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। जानकारी मिलने पर जब पिता ने विरोध किया तो युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
परेशान पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप करने व उसके साथियों के विरुद्ध धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मनचलों से परिवार की छह बेटियां तंग
खुर्जा के बुर्ज उस्मान पुलिस चौकी इलाके के एक परिवार की छह बेटियों का घर के कमरों से निकलना दूभर हो गया है। आरोप है कि मकान नीचा होने के कारण मनचले छतों पर चढ़कर ताक झांक करते हैं और विरोध पर गाली-गलौज पर आमादा होते हैं।
महिला का आरोप है कि पांच जून को एक बेटी दुकान पर सामान खरीदने गई तो मनचले ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बेटी को थप्पड़ मार दिया। एक बदमाश और पुलिस चौकी के एक सिपाही के कारण मनचलों के हौसले बुलंद हैं।
महिला ने कोतवाली में तीन दिन पूर्व नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। बुर्ज उस्मान पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कौशिक ने जानकारी से ही इंकार किया है।
सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई तो मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।