फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lady congress leader accused for running sex racket

घर में सेक्स रैकेट चलाती थी कांग्रेस नेत्री

Mon, 16 Jun 2014 09:03 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
lady congress leader accused for running sex racket

नगर की एक कांग्रेस नेत्री के घर पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन लड़कियां फरार हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने लड़कियों को कॉल गर्ल बताते हुए उन्हें भी पकड़ने की मांग की और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


डीजीपी के आदेश पर कांग्रेस नेत्री के घर लड़कियों को पकड़ने के लिए महिला पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक वे नेत्री के साथ फरार हो चुकी थीं।

आरोप है कि कांग्रेस नेत्री के यहां युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। लोगों ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा। लोगों ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

युवक-युवत‌ियों को भी ग‌िरफ्तार

lady congress leader accused for running sex racket

आरोप है कि कांग्रेस नेत्री के यहां युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। लोगों ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा। लोगों ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवक युवतियां रात भर शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करते हैं। विरोध करने पर कांग्रेस नेत्री उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर चुप कर देती। शनिवार रात कांग्रेस नेत्री के घर कार में तीन युवतियां आईं और कुछ ही देर में बाइकों से तीन युवक भी पहुंच गए।

डीजीपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

lady congress leader accused for running sex racket

मोहल्ले के युवकों ने कांग्रेस नेत्री के घर की घेराबंदी कर ली और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके से तीन बाइक और तीन युवकों को पकड़ लिया। महिला पुलिस साथ नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने लड़कियों को घर में ही छोड़ दिया।

इसकी शिकायत युवकों ने डीजीपी लखनऊ से कर दी। डीजीपी के आदेश पर जब तक महिला पुलिस पहुंची, कांग्रेस नेत्री के साथ तीनों लड़कियां छत से कूदकर फरार हो गईं।

कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि शाहनवाज निवासी अथाई शेख, बाबू और गौरव निवासी मिलक पूरनपुर को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed