400 आईएस लड़ाकों को मार चुकी है यह कुर्दिश बच्ची!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या बच्चे क्या बूढ़े, आईएसआईएस लड़ाकों ने पूरे इराक और ईरान में दहशत का माहौल बना रखा है। रूह कपा देने वाले आतंक के बीच एक सात साल की मासूम बच्ची ने आईएस लड़ाकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
तस्वीर में दिखाई दे रही यह बच्ची महज छह से सात साल के बीच है। यह एक घातक मशीन गन के ठीक सामने बैठी है। जिस उम्र में बच्चे धमाके की आवाज से डर जाते हैं ये बच्ची बेखौफ होकर बंदूक चला रही है और बड़ी बेफिक्री से आईएस लड़ाकों को अपना निशाना बना रही है।
डेलीमेल में छपी खबर में दिए गए वीडियो के मुताबिक एक कुर्दिश लड़की किसी के उकसाने पर आईएसआईएस लड़ाकों को एक एक करके खत्म कर रही है। पूछने पर लड़की बताती है कि वो अब तक 400 आईएस मिलिटेंट को मार चुकी है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- http://goo.gl/RxbYYA
लड़की को निर्देश दे रहा है एक आदमी
गुलाबी रंग का जंपर पहने यह लड़की एक बड़ी सी मशीन गन के ठीक सामने बैठी है। यह लड़की किसी रेगिस्तानी इलाके में बैठी है। पीछे से कोई आदमी इस लड़की को निर्देश देता है।
मशीन गन में काफी राउंड गोली चलाने के बाद यह लड़की कैमरे के पीछे बैठे व्यक्ति को बताती है कि वो कुर्दिश में शूटिंग कर रही है। जब वह व्यक्ति लड़की से पूछता है कि वो अब तक कितने लड़ाकों को मार चुकी है, तो वो अपनी चार उंगलियां उठा देती है। वो कहना चाहती है कि वो अब तक 400 को मार चुकी है।
लड़की जैसे ही बंदूक चलाती है पर्दे के पीछे बैठा व्यक्ति चिल्लाता है किल-किल। हालांकि वो किसे निशाना बना रही है यह वीडियो में स्पष्ट नहीं है।