{"_id":"c748fbc40d46e9c4fc971c03959cdd6c","slug":"kundali-marriage-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली ना मिली, चाकू ले पहुंचा युवती के घर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कुंडली ना मिली, चाकू ले पहुंचा युवती के घर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
कुंडली नहीं मिलने पर युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया तो युवक ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी और शराब पीने के बाद चाकू लेकर उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मालिक ने बनाया नौकरानी का MMS ताकि...
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के कापसहेड़ा निवासी मनदीप गुड़गांव के एक कंपनी में एक्जीक्यूटिव पद पर काम करता था। साथ में काम करने वाली मुनिरका निवासी युवती से उसकी दोस्ती थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मनदीप ने युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। दोनों की कुंडली नहीं मिलने पर युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद मनदीप ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले शराब के नशे में आरोपी युवती के घर में घुस गया और शादी करने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा।
बताया जा रहा है कि आरोपी के पास चाकू समेत अन्य हथियार भी थे। शिकायत मिलने के बाद वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मनदीप को गिरफ्तार कर लिया।