{"_id":"e0a870cc04eeb27e55766e54c43daffd","slug":"kochi-businessman-arrested-for-molesting-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनसमैन ने पार्किंग एरिया में बेटी से किया गंदा काम","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बिजनसमैन ने पार्किंग एरिया में बेटी से किया गंदा काम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
एक बिजनसमैन के अपनी ही बेटी से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। वह अपनी पांच साल की बेटी से गंदा काम करता था। कभी पार्किंग एरिया में तो कई बार घर पर ही।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना केरल के अर्नाकुलम की है।
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी बिजनसमैन को हिरासत में लेने के लिए वे जल्द ही आवेदन करेंगे। आरोपी जब पुलिस हिरासत में आ जाएगा, तभी आगे की कार्रवाई हो सकती है। उससे पूछताछ भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बिजनेसमैन ने कई बार मासूम का यौन शोषण किया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की और उसकी मां का बयान दर्ज कर लिया है।
38 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को उसके खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था।