'किस ऑफ लव' वाला राहुल चला रहा था सेक्स रैकेट
केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुर में किस ऑफ लव का सयोंजक और उसकी पत्नी समेत आठ लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि 'किस ऑफ लव' का सयोंजक राहुल पशुपलन और उसकी पत्नी रश्मी आर नैय्यर कुछ लोगों के साथ मिलकर पूरे केरल में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे।
गौरतलब है कि नैतिकता की वकालत करने वालों के खिलाफ राहुल का किस ऑफ लव अभियान के एक मजबूत आवाज बनकर उभरा था। यह अभियान दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के साथ दिल्ली तक में जोरदार ढंग से सामने आया था।
अनैतिकता का विरोध किया तो उठाई थी आवाज
किस ऑफ लव अभियान केरल के कोझीकोड शहर के एक कॉफी शॉप में तोड़फोड़ करने के विरोध में शुरू हुआ था।
आरोप था कि कुछ नैतिकतावादी लोगों ने कॉफी शॉप में कुछ प्रेमी जोड़ों की अनैतिक हरकत देखी थी और इसके विरोध में वहां तोड़फोड़ की थी।
जिसके बाद ऐसी गतिविधयों को समर्थन करने वाले लोगों के समूह ने किस ऑफ लव के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया था।