फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   killers going to murder caught wearing police uniform

सेना और पुलिस की वर्दी में हत्या करने जा रहे थे बदमाश, पकड़े गए

Mon, 08 Feb 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Feb 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
killers going to murder caught wearing police uniform

न कानून का खौफ, न पुलिस का डर। बदमाश सेना और पुलिस की वर्दी का बेखौफ होकर इस्तेमाल कर रहे हैं। मामला यूपी के उसी वाराणसी का है जहां से देश के प्रधानमंत्री सांसद है। लेकिन आपराधिक गतिविधियों का आलम ये हैं कि पुलिस से मुठभेड़ करनी हो या पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर किसी वारदात को अंजाम देना हो, बदमाश बेखौफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को कैंट क्षेत्र के लालपुर में पुलिस ने वर्दी में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें बसपा एमएलसी विनीत सिंह का भतीजा शक्ति सिंह भी शामिल है। पुलिस ने तीनों के पास से पिस्टल, कारतूस, मोबाइल और वर्दी समेत कई सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ कैंट राजकुमार यादव ने कैंट थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया। पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि चोलापुर की ओर से सफारी सवार कुछ बदमाश पुलिस और सेना की वर्दी पहन कर शहर की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या की थी प्लानिंग, धरे गए

killers going to murder caught wearing police uniform

पुलिस को खबर मिली थी के बदमाश सारनाथ में एक कारोबारी की हत्या करने जा रहे हैं। पुलिस ने लालपुर में घेरेबंदी कर बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सफारी सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शक्ति सिंह चोलापुर के गोला, महेंद्र यादव जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के नेवादा मुफलिसपुर और सुशील यादव फूलपुर के समेलुर का रहने वाले है।

गाड़ी में पुलिस की वर्दी, दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक लैपटॉप, सात मोबाइल, मुहर और फर्जी पहचान पत्र समेत कई सामान बरामद हुए। शक्ति सिंह पर बीस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह असलहों की तस्करी और महेंद्र यादव शराब की तस्करी करता है। सुशील यादव सेना भर्ती में दलाली करने के साथ ही फर्जी कागजात भी बनवाता है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कैंट रतन सिंह यादव, एसआई सूर्य प्रकाश मिश्र, महेश प्रसाद, आशुतोष सिंह, नरेंद्र शर्मा शामिल थे। बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों ने सेना की वर्दी में ही हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed