फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   killed wife due to a normal reason

घर में नहीं था दूध तो पत्नी को मार डाला

Tue, 31 Dec 2013 08:58 AM IST
अमर उजाला, बिजनौर
अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 31 Dec 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
killed wife due to a normal reason

शराब पीने को लेकर आए दिन होने वाले विवाद में गांव रशीदपुर गढ़ी में पति ने अपनी पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सहित पूरा परिवार फरार हो गया। मृतका के पिता ने थाने पर पहुंचकर वारदात की सूचना दी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी मुकेश की शादी एक साल पहले नगीना थाना के गांव बल्लोपुर निवासी गोविंद सिंह की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। गोविंद के मुताबिक मुकेश शराब पीने का आदी है। आए दिन वह पूजा के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


कभी ज्वालापुर में किसी फैक्ट्री में काम करता था तो कभी गांव में रहकर मजदूरी कर लेता था। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी से घर में दूध न होने पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश ने पूजा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और परिजनों के साथ पूजा का शव घर में ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पूजा के मायके वालों को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता गोविंद सिंह घर पर पहुंचे तो पूजा का शव घर में पड़ा मिला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।


मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल राकेश पालीवाल ने बताया कि मुकेश द्वारा लाठी-डंडों से की गई पिटाई से पूजा का शरीर नीला हुआ पड़ा था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मुकेश द्वारा शराब पीना और घर के खर्चे के लिए पैसे नहीं देने पर रोजाना घर में कलह होना आया है। पुलिस आरोपी और उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। मृतका के पिता ने घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed