फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Killed the child after sexual intercourse

यूपीः ऐसी क्रूरता पर इंसानियत भी शर्मसार

Tue, 11 Mar 2014 10:39 AM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
Killed the child after sexual intercourse

बागपत जिले के जौहड़ी गांव में रविवार शाम लापता हुए 12 साल के बालक की कुकर्म के बाद खुरपे से काटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे गांव के ही भट्ठे के चौकीदार कर्मवीर के घर से उसकी खून से लथपथ लाश बोरे में मिलने पर गांव वालों का खून खौल उठा।

हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी के नारे लगाते हुए शव सड़क पर रखकर बड़ौत-मेरठ मार्ग साढ़े चार घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में अफसरों ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा देकर बवाल शांत कराया। इस मामले में भट्ठा मालिक समेत चार पर केस दर्ज हुआ है।

गुस्से से भरे गांव वालों ने लगाया जाम

Killed the child after sexual intercourse

दलित बालक के लापता होने पर उसकी तलाश के लिए मस्जिद से ऐलान भी कराया गया था। सोमवार सुबह गांव के ही कुछ बच्चों ने बताया कि उसे मूल रूप से खेड़ा हटाना निवासी भट्ठा चौकीदार कर्मवीर अपने साथ ले जा रहा था।

लोग जब सिरसली रोड पर कर्मवीर के घर पहुंचे तो वह भीड़ देखकर भाग निकला। भट्ठा मालिक एवं पूर्व प्रधान बबलू ने पहले कर्मवीर को बेकसूर बताया, लेकिन विरोध होता देख उसके घर का ताला तोड़ दिया।
 
वहां बालक की लाश बोरे में बंद मिली। उसके सिर और हाथों पर गहरी चोट थी। पास में ही वह खुरपा पड़ा था, जिससे उसे काटा गया। यह देख गुस्से से भरे गांव वाले बबलू के खिलाफ नारे लगाते हुए शव को लेकर बड़ौत-मेरठ रोड पहुंच गए और जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

Killed the child after sexual intercourse

बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित भी वहां पहुंच गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक हंगामा चला। बाद में एएसपी सुनील कुमार और एसडीएम राजेन्द्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खुला।

इस मामले में कर्मवीर और बबलू के अलावा जौहड़ी के ही सगे भाई सत्तू और धर्मवीर के खिलाफ हत्या की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गांव वालों का कहना है कि बालक की हत्या कुकर्म के बाद की गई है। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed