फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   killed sister when he saw her with lover.

प्रेमी के साथ देख काट दी बहन की गर्दन

Fri, 02 Jan 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीबीगंज, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीबीगंज, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Jan 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
killed sister when he saw her with lover.

यूपी में सीबीगंज के महेशपुरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देखा तो गुस्से में गंडासे से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। बहन का प्रेमी मौके से जान बचाकर भाग गया। घटना के बाद हत्यारा लाश को लेकर देर रात तक इधर-उधर घूमता रहा। वह हत्या का दोष किसी और पर मढ़ना चाहता था लेकिन रात ग्यारह बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया।

विज्ञापन


सीबीगंज थाने के महेशपुरा गांव के असगर हुसैन पंजाब में मजदूरी करने गए हैं। बृहस्पतिवार की शाम  असगर का बड़ा बेड़ा इशहाक हुसैन दूसरी मंजिल पर कारचोबी कर रहा था। पहली मंजिल पर असगर की 16 वर्षीय बेटी सरमीन अकेली थी। परिवार के बाकी लोग गांव में दावत खाने के लिए गए थे। पुलिस ने इशहाक से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि सरमीन के गांव के ही मुश्ताक से प्रेम संबंध थे। शाम करीब सात बजे मुश्ताक चुपचाप असगर के घर में घुस आया और सरमीन से बात करने लगा। इशहाक ने ऊपर से दोनों को देख लिया। मुश्ताक ने सरमीन को नए साल की मुबारकबाद देते हुए गले लगाया तो इशहाक की आंखों में खून उतर आया। उसे गुस्से में  नीचे आता देख मुश्ताक भाग गया। इशहाक ने सरमीन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अचानक उसने गड़ासा उठाया और सरमीन की गर्दन काट दी। छटपटा कर सरमीन मौके पर ही ढेर हो गई। इशहाक ने पहले तो मोहल्ले में यह बात फैला दी कि सरमीन ट्रेन से कट गई है, बाद में कहने लगा कोई हत्या कर गया।
विज्ञापन


गांव वालों से सूचना मिली तो रात करीब 11 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। कुछ देर में ही मामला साफ हो गया। सीओ मुकुल द्विवेदी ने बताया कि सरमीन के प्रेमी की चिट्ठी पकड़ी जाने पर इशहाक ने कुछ दिनों पहले भी उसे पीटा था। पूछताछ में इशहाक ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौदा में ऑनर किलिंग

killed sister when he saw her with lover.

मुजफ्फरनगर के बड़ौदा गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने गैर समुदाय के प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को सुपुर्दे-खाक कर दिया। सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्र से निकालकर मोर्चरी भेज दिया। मामले में पिता-चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी हसन की बेटी रुखसार (19) का काफी समय से गांव के ही हरिजन युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, जबकि परिजन इसके खिलाफ थे। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात इसी बात को लेकर युवती की परिजनों से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने रुखसार के साथ मारपीट करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुरुवार तड़के परिजनों ने रुखसार की लाश को चुपचाप ले जाकर गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक कर दिया। दिन निकलने पर मामला संदिग्ध देख गांव के चौकीदार यामीन ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया। अफसरों के आदेश पर दोपहर के समय पुलिस ने दल-बल के साथ पहुंचकर लाश को कब्र से निकालकर मोर्चरी भेज दिया।

चौकीदार की तहरीर पर शाम के समय युवती के पिता हसन, चाचा अय्यूब और दो अन्य परिजनों नसीम व सत्तार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने बताया कि दो आरोपियों हसन और सत्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दोनों फरार हो गए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed