फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   killed own father in property dispute

जमीन के लिए पिता को काट डाला

Sat, 01 Feb 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर/अमौली
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर/अमौली Updated Sat, 01 Feb 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
killed own father in property dispute

चार बीघा पैतृक जमीन के बंटवारे से मना करने पर बड़े बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बचाव में आगे आए छोटे भाई को भी दौड़ा लिया। उसने किसी तरह कमरे में दुबक कर अपनी जान बचाई।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख वह धमकी देते हुए फरार हो गया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

कानपुर के सजेती थाना के संभोई निवासी जौहरी (75) करीब दस वर्षों से चांदपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा का डेरा मजरे सरहन बुर्जुग में अपने छोटे पुत्र दूबर व उसके बीवी-बच्चों के पास ही रह रहे थे। जौहरी का बड़ा पुत्र राम सनेही पैतृक गांव में ही रहता है। गुरुवार की रात दस बजे जौहरी का पुत्र राम सनेही पिता से मिलने आया था।
विज्ञापन


घर पर जौहरी व दूभर ही थे, जबकि दूबर के बीवी-बच्चे रिश्तेदारी में चले गए थे। बताते हैं कि पिता के हिस्से की चार बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर राम सनेही लगातार दबाव बना रहा था। पिता के इंकार करने पर आगबबूला राम सनेही ने जौहरी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बचाव में आगे आए दूबर को भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर दूबर की जान बच सकी।  सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे पुत्र दूबर की तहरीर पर राम सनेही के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साल भर से बंटवारे का डाल रहा था दबाव
कानपुर के सजेती थाना निवासी जौहर का बड़ा पुत्र राम सनेही जमीन बंटवारे के लिए साल भर से दबाव बना रहा था। बताते है कि जौहरी के पास छह बीघा जमीन थी। इसमें से दो बीघा जमीन बेंचकर जौहरी ने दोनों बेटियों का विवाह कर चुके थे।


एक साल बाद चांदपुर थाने के दुर्गा का डेरा मजरे सरहन बुर्जुग में ग्राम समाज की जमीन पर घर बनवा वह छोटे बेटे के साथ रहता था। मृतक के छोटे भाई दूबर के मुताबिक अभी पिता जी ने डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी, जिसे बड़े भाई ने जबरन अपने नाम करवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed