फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Kidnapping, gang rape and Video

पढ़ें, अपहरण, सामूहिक बलात्कार और वीडियो

Tue, 24 Jun 2014 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jun 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping, gang rape and Video

गुजरात में एक युवती के साथ गैंगरेप कर उसका एमएमएस बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


घटना वड़ोदरा शहर के गोरवा इलाके की बताई जा रही है, जहां एक युवती का अपहरण कर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया है।

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों के बारे कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिससे लोगों में पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश पैदा हुआ है।

युवती अपने दोस्त के साथ गई थी शादी में

Kidnapping, gang rape and Video

जानकारी के अनुसार, युवती अपने मित्र के साथ शादी में गई थी। देर रात को यह दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान कार में चार युवक आए और युवती से जबरदस्ती करने लगे। इससे डर के मारे उसका मित्र भाग गया।

युवकों ने युवती को जबरन कार में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने युवती के पर्स में से एटीएम कार्ड निकाल उसमें से पैसे भी निकाल लिए। इसके बाद मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के बाद तीन बार बेचा

Kidnapping, gang rape and Video

युवती जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस के अनुसार युवती काफी घबराई हुई थी। उसका बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए उसे अस्पताल भेज दिया।

वहीं, एक अन्य घटना में राजस्थान के डूंगरपुर जिले की एक किशोरी को गैंगरेप के बाद तीन बार बेचकर शादी कराने की अमानवीय घटना सामने आई।

इस दौरान पीडिता को गुजरात में भी बेच दिया गया और उसकी एक बुजुर्ग से भी शादी करा दी गई। घटना का खुलासा रविवार को पीडिता के भटककर जोधपुर पहुंचने के बाद हुआ।

किशोरी की शिकायत पर अपहरण, देह व्यापार के लिए तस्करी करना, बलात्कार तथा पोक्सो अधिनियम के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed